पटना के बाढ़ इलाके में अपराधियों ने दिन दहाड़े युवक को मारी गोली, भीड़ ने एक को दबोचा
पटना के बनारसी घाट में शुक्रवार की दोपहर एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी में शुक्रवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। जिससे वो सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसका हाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। दो की संख्या में आए अपराधियों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया है। जबकि दूसरा फरार हो गया।
घायल की पहचान टार्जन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बनारसी घाट के पास दिनदहाड़े बाइक से आए दो अपराधियों ने टार्ज़न नामक युवक को पैर में गोली मार दी। अपराधियों ने दूसरी गोली चलाई पर निशाना चूक गया। फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोग जमा हो गए।
एक अपराधी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश फरार होने में सफल रहा। फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। घायल टार्जन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप