पटना के गर्दनीबाग में अपराधियों ने किया फायर, एक युवक घायल
बिहार की राजधानी पटना मंगलवार को गोलियों को आवाज से गूंज गई। यहां गर्दनीबाग में अपराधियों ने मामूली विवाद में गोली चला दी।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 03:59 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 03:59 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में अपराधी बैखौफ हैं। रोज कोई न कोई वारदातें हो रही हैं। न पकड़े जाने की वजह से आए दिन यहां घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार को बिहार की राजधानी में अपराधियों ने एक बार फिर से कहर बरपाया। यहां सरेआम गोलीबारी की गई।
मिली जानकारी के अनुसार पटना का गर्दनीबाग में मंगलवार को गोलियों की आवाज गूंजी। यहां सरेआम गोलीबारी की गई। बताया जाता है कि गर्दनीबाग के भीखाचक इलाके में सुबह गोली तड़तड़ाई। यहां के रहने वाले राहुल का किसी से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी को लेकर यहां फायरिंग कर दी गई। गोली राहुल की बांह में लगी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घाटल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जानकारी पर पुलिस पहुुंच गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें