वैशाली के बदमाश पिटू को आलमगंज में हत्या
आलमगंज थाना क्षेत्र के हनुमान व लोहरवा घाट के बीच गंगा पाथवे पर रविवार की दोपहर लगभग 330 बजे अपराधियों ने वैशाली जिला के देसरी थाना क्षेत्र के कुमरकौल निवासी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र पिटू सिंह को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी।
पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के हनुमान व लोहरवा घाट के बीच गंगा पाथवे पर रविवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे अपराधियों ने वैशाली जिला के देसरी थाना क्षेत्र के कुमरकौल निवासी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र पिटू सिंह को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा। पूर्वी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मारा गया युवक वैशाली का अपराधी था। 20 दिन पहले वैशाली जिला टाउन थाना क्षेत्र में संतोष हाथी हत्याकांड में जेल से छूटा था। पुलिस हत्या का कारण पुरानी रंजिश मानकर वैशाली पुलिस के सहयोग से छानबीन कर रही है।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोपहर 3:30 बजे तीन अपराधी हाथ में पिस्तौल लिए एक युवक को हनुमान घाट से लोहरवा घाट की ओर खदेड़ते जा रहे थे। खदेड़ने के क्रम में भाग रहा युवक गंगा पाथवे पर गिर पड़ा। युवक के गिरते ही तीनों बदमाशों ने उसके सिर व शरीर के अन्य भागों में गोली मारा। युवक की मौत होने के बाद दो हवाई फायरिग करते कुछ दूर आगे बढ़कर बाइक पर सवार होकर निकल गए। इधर ताबड़तोड़ फायरिग के बाद गंगा पाथवे पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हत्या के छह घंटे तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी। पूर्वी एसपी ने बताया कि मारा गया युवक पिटू सिंह वैशाली का अपराधी था। वर्तमान में वह वैशाली के चाणक्य नगर में रह रहा था। वैशाली के चर्चित संतोष हाथी हत्याकांड में टाउन पुलिस ने उसे जेल भेजा था। बीस दिन पहले वह जेल से रहा हुआ था। पुलिस को शक है कि संतोष हाथी की हत्या के प्रतिशोध में पिटू सिंह की हत्या हुई है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि मारा गया युवक लोहरवा घाट क्यों आया था। पुलिस का कहना है कि मृतक आर्म्स सप्लाई भी करता था। पुलिस मृतक के आलमगंज कनेक्शन को भी खंगाल रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी से भी छानबीन करने में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि मृतक का पीछा करते अपराधी यहां पहुंचे हैं।