Move to Jagran APP

बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: सीपी जोशी हटे, शक्ति सिंह गोहिल बने नए प्रदेश प्रभारी

बिहार कांग्रेस ने आज एक बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश प्रभारी के पद से सीपी जोशी को हटा दिया है और उनकी जगह शक्ति सिंह गोहिल को प्रदेश प्रभारी का पद सौंप दिया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 02 Apr 2018 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 03 Apr 2018 10:00 PM (IST)
बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: सीपी जोशी हटे, शक्ति सिंह गोहिल बने नए प्रदेश प्रभारी
बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: सीपी जोशी हटे, शक्ति सिंह गोहिल बने नए प्रदेश प्रभारी
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी के पद से सीपी जोशी को हटा दिया है। उनकी जगह गुजरात कांग्रेस के नेता शक्ति सिंह गोहिल प्रदेश प्रभारी बनाए गए हैं। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने सोमवार को यह बड़ी घोषणा की। शक्ति सिंह गोहिल को बिहार कांग्रेस का प्राभारी बनाए जाने पर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने बधाई दी।
बता दें कि बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद बिहार कांग्रेस में बवाल मचा था, अशोक चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर कौकब कादरी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद ही कांग्रेस दो भागों में बंट गई थी।
दो गुटों में बटी कांग्रेस के अशोक चौधरी धड़े ने सीपी जोशी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी वजह से कांग्रेस में परेशानी चल रही है। उन्होंने तत्काल सीपी जोशी को उनके पद से हटाने की मांग की थी लेकिन सीपी जोशी अपने पद पर बने रहे और अशोक चौधरी गुट ने क्षुब्ध होकर जदयू का दामन थाम लिया।
आज कांग्रेस ने सीपी जोशी को उनके पद से हटाकर शक्ति सिंह गोहिल को पदभार सौंप कर बड़ा फेरबदल किया है जिसे कांग्रेस की बिहार में आगे की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
कौन हैं शक्ति सिंह गोहिल
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल को राज्यसभा चुनाव में जीत दिलाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ गुजरात कांग्रेस के नेता शक्ति सिंह गोहिल का माना जाता है। शक्ति सिंह गोहिल ने ही अहमद पटेल को अमित शाह के चक्रव्यूह से निकाला था। गुजरात में शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक हैं।
वकालत और पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके 57 साल के शक्ति सिंह गोहिल गुजरात सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं और गुजरात विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे हैं। गोहिल गुजरात के एक प्रतिष्ठित राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। गोहिल फिलहाल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.