Move to Jagran APP

पटना के पाटलिपुत्र स्थित रिलाइंस ट्रेंड और हल्दी राम को निगम ने कराया बंद

पटना के दो मॉल को बंद कराने की सूचना से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। पाटलिपुत्र इंड्रस्ट्रियल एरिया में बने मॉल में नगर निगम की ओर से कार्रवाई की गई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 04:09 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 04:09 PM (IST)
पटना के पाटलिपुत्र स्थित रिलाइंस ट्रेंड और हल्दी राम को निगम ने कराया बंद
पटना के पाटलिपुत्र स्थित रिलाइंस ट्रेंड और हल्दी राम को निगम ने कराया बंद
पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है। यहां के पाश इलाके में बने दो मॉल को बंद करा दिया गया है। पाटलिपुत्र इंड्रस्ट्रियल एरिया में हाल ही में खुले रिलाइंस ट्रेंड और हल्दी राम को बंद कराने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची। अचानक मॉल को बंद करने की सूचना यहां हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब 3.30 बजे अचानक पटना नगर निगम की टीम पाटलिपुत्र एरिया पहुंच गई। इसके पहले लोग कुछ समझ पाते पुलिस बल इकट्ठा होने लगा। मॉल की वीडियो ग्राफी कराई जाने लगी। बताया जाता है कि कार्रवाई के पीछे जमीनी विवाद है। जिस जमीन पर रिलाइंस ट्रेंड मॉल और हल्दी राम शाप बनी है वो विवादित है। जिस कारण कार्रवाई की गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.