CoronaVirus Bihar @ 8050: बिहार में कोरोना से हुई अब तक 57 मौत, ठीक हुए 6027 मरीज
CoronaVirus Bihar Update बिहार में कोरोना के 157 और संक्रमित मिले हैं। इनमें अकेले पटना से 35 मरीज हैं। मरीजों की कुल संख्या 8050 हो गई। वहीं मौत की संख्या 57 हुई।
पटना, जागरण टीम। CoronaVirus Bihar Update: बिहार में कोरोना के 157 और संक्रमित मिले हैं। इनमें अकेले पटना से 35 हैं। मंगलवार को 5925 सैंपल की जांच में 2.64 प्रतिशत रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। अब प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8050 हो गई है। इनमें 6027 लोग ठीक भी हुए हैं। विगत 24 घंटे में 260 लोग ठीक हुए जबकि सारण और समस्तीपुर में एक-एक संक्रमित की मौत भी हुई है। राज्य में वर्तमान में एक्टिव केस 1968 हैं।
पटना जिले से मिले 35 पॉजिटिव
स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि पटना जिले से मंगलवार को 35 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इनमें फुलवारीशरीफ, मुरादपुर, कंकड़बाग, कमला नेहरू नगर, बाढ़, नौबतपुर और विक्रम के पॉजिटिव हैं। पटना जिले से 35 पॉजिटिव मिलने के बाद इस जिले से मिलने वाले पॉजिटिव की संख्या 481 हो गई है। इनमें से 287 ठीक हुए हंै जबकि तीन की मौत हुई है।
24 अन्य जिलों से मिले 122
स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि पटना के 35 के अलावा 24 जिलों से 122 पॉजिटिव मिले हैं।औरंगाबाद से पांच, बांका से नौ, भागलपुर से तीन, भोजपुर से एक, दरभंगा से एक, जमुई से तीन, जहानाबाद से एक, लखीसराय से चार, मधेपुरा से दो, मधुबनी से चार, पटना से पांच, समस्तीपुर से 32, सारण से एक, सिवान से पांच, सुपौल से चार और वैशाली से पांच, कटिहार से तीन, मुंगेर से दो, मुजफ्फरपुर से आठ, नालंदा से एक, नवादा से 14, पूर्णिया से दो, सहरसा से एक, शिवहर से चार और पश्चिम चंपारण से दो पॉजिटिव हैं।
6027 ठीक, 1968 बचे एक्टिव
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों से अब तक 6027 ठीक हुए हैं। अब तक 57 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में सारण और समस्तीपुर में एक-एक मौत हुई है। यह दोनों मरीज दूसरी कई बीमारियों से ग्रसित थे। अब राज्य में एक्टिव केस 1968 रह गई है।