Move to Jagran APP

CoronaVirus Patna: राजधानी में कस रहा कोरोना का शिकंजा, 13 दिन में 18 मौतें, 1688 हुए पॉजिटिव

राजधानी में दो से 14 जुलाई के बीच सिर्फ पटना में कोरोना से 18 मौतें हुईं जबकि 1688 लोग संक्रमित हुए। इसके बावजूद भी लोग नहीं सचेत रहे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 07:56 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 09:57 AM (IST)
CoronaVirus Patna: राजधानी में कस रहा कोरोना का शिकंजा, 13 दिन में 18 मौतें, 1688 हुए पॉजिटिव
CoronaVirus Patna: राजधानी में कस रहा कोरोना का शिकंजा, 13 दिन में 18 मौतें, 1688 हुए पॉजिटिव

पवन कुमार मिश्र, पटना। कोरोना का शिकंजा राजधानी पर किस कदर कस गया है, इसे 13 दिन के आंकड़ों से समझा जा सकता है। दो से 14 जुलाई के बीच सिर्फ पटना जिले में कोरोना से 18 मौतें हुईं जबकि 1688 लोग संक्रमित हुए। हालात बेकाबू होते देख जिलाधिकारी कुमार रवि ने सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर की अनुशंसा पर सात दिन का लॉकडाउन कर दिया। मंगलवार को पटना में 162 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

loksabha election banner

आमजन लापरवाह, बिना मास्क लगाए निकल रहे बाहर

वहीं आमजन अब भी लापरवाह हैं। जगह-जगह समूह बना आपस में बिना मास्क लगाए बातें करते लोग आसानी से देखे जा सकते हैं। सब्जी खरीदते समय ठेलेवाले के बिल्कुल पास जाए बिना खरीदारी पूरी नहीं हो रही है। अस्पताल में कोविड-19 की जांच कराने जा रहे लोग भी फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनने की एहतियात नहीं बरत रहे हैं।

सिविल सर्जन ने कहा-सिर्फ अपनी सुरक्षा करिए

सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर चौधरी ने कहा कि यदि हर शख्स सिर्फ अपनी सुरक्षा का ध्यान रखे तो कोरोना पटना से 15 दिन में कम हो जाए। बिना लक्षण वाले कोरोना से जो लोग संक्रमित हैं वे सेल्फ आइसोलेशन से ही ठीक हो जाएंगे। जिन लोगों की हालत बिगड़ेगी, उनके इलाज के लिए हमारे पास पर्याप्त साधन हैं।

तिथि,     संक्रमित हुए,  मौत,   सैंपल 

2 जुलाई,      90,     1      ,291

3 जुलाई,     32,      1      ,47

4 जुलाई,     42,      2     , 88

5 जुलाई,    37,       0     , 439

6 जुलाई,    70,      1    ,  624

7 जुलाई,    202,     0      ,589

8 जुलाई,    176,     6     ,157

9 जुलाई,    75,      2     , 331

10 जुलाई,  133,    2     ,333

11 जुलाई,  176,    2    ,126

12 जुलाई,  227,   0     ,612

13 जुलाई  228,   0,    735

15 जुलाई  200,   1,    715


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.