Move to Jagran APP

मार्च तक तैयार हो जाएगा देश का पहला गैंडा प्रजनन केंद्र

मार्च तक भारत का पहला राष्ट्रीय गैंडा प्रजनन एवं संव‌र्द्धन केंद्र (एक सिंग वाला) बनकर तैयार हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:30 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:30 PM (IST)
मार्च तक तैयार हो जाएगा देश का पहला गैंडा प्रजनन केंद्र
मार्च तक तैयार हो जाएगा देश का पहला गैंडा प्रजनन केंद्र

पटना । मार्च तक भारत का पहला राष्ट्रीय गैंडा प्रजनन एवं संव‌र्द्धन केंद्र (एक सिंग वाला) बनकर तैयार हो जाएगा। दो सिंग वाला एक जोड़ा गैंडा वियतनाम से मंगाया जाएगा। केंद्र सरकार के सहयोग से 4.11 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य जारी है। यह घोषणा उप मुख्यमंत्री सह वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री सुशील कुमार मोदी ने विश्व गैंडा दिवस पर संजय गांधी जैविक उद्यान में आयोजित विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की। इस दौरान उन्होंने अमेरिका से आई मादा गैंडा लाली और उसके बच्चे को दर्शकों के लिए केज में डिस्प्ले किया। निर्माणाधीन गैंडा प्रजजन केंद्र का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गैंडे तेज गति से विलुप्त होते जा रहे हैं। पूरे विश्व में अमेरिका के सेंट डियागो जू के बाद गैंडों की संख्या के मामले में स्थानीय चिड़ियाघर का दूसरा स्थान है। यहां 12 गैंडे हैं। देश के 18 चिड़ियाघर पटना जू से गैंडे की मांग कर रहे हैं। असम के काजीरंगा में दुनियाभर के लोग गैंडों को देखने आते हैं और कहीं एक गैंडा दिखता है तो अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं। गैंडों के प्रजनन में वृद्धि के लिए जू में गैंडा प्रजनन केंद्र की स्थापना की जा रही है। 10 गैंडों का प्राकृतिक वास में रखा जाएगा तथा दो गैंडे डिस्प्ले में रखे जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना में 42 बाघ हैं। मदनपुर रेंज में गैंडों का प्राकृतिक वास है। यहां संरक्षण दिया जाएगा तथा गैंडों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। गैंडों की संख्या बढ़ेगी तो जानवरों की अदला-बदली करेंगे। जिराफ से अदला-बदली के तहत इन्हें मंगाया गया था। पृथ्वी सिर्फ मनुष्यों के लिए नहीं है। वन्य जीव नहीं रहेंगे तो सृष्टि नहीं बच पाएगी। कई जानवर लुप्त होते जा रहे हैं। 1989 में स्थानीय चिड़ियाघर में गैंडा आया था। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डीके शुक्ला, उद्यान निदेशक अमित कुमार सहित संतोष तिवारी, यूएस झा, सुरेंद्र सिंह, अवधेश ओझा आदि उपस्थित थे।

नौकायन का फिर से हुआ शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने चिड़ियाघर की झील में नौकायन का फिर से शुभारंभ किया। एक साथ 12 नयी नावें झील में उतारी गई। मोदी ने खुद नौकायन का आनंद लिया। बोले कि यहां प्राकृतिक वातावरण और फव्वारे के बीच दर्शक नौकायन करें। काफी आनंद आएगा। लंबे समय से नौकायन बंद था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से लाइफ जैकेट पहनकर नौकायन करना है। शीघ्र ही चिड़ियाघर में शिशु रेल का भी परिचालन प्रारंभ होगा।

मार्च तक थ्री डी थियेटर में चलने लगेगा फिल्म शो

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च माह तक वातानुकूलित थ्री डी थियेटर तैयार हो जाएगा। यहां वन्य प्राणियों पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी। 220 सीट की क्षमता इस हॉल की है। दर्शक उद्यान भ्रमण करते-करते थक जाते हैं। अंत में फिल्म देखकर वापस जाएंगे।

121 को मिली साइकिल खरीदने की राशि

उप मुख्यमंत्री ने साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के 121 विजेताओं के खाते में साइकिल खरीद के लिए 3500 रुपये आरटीजीएस कर दिए। तीन को मंच से बुलाकर पुरस्कार दिए। अपील किए कि लोग पर्यावरण के बचाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें। पेट्रोल बचेगा तथा शरीर भी स्वस्थ रहेगा। साइकिल की राशि मंच पर परमानंद सिंह, वीणा यादव और पूनम कुमारी को दी गई। ट्रैक सूट विजेता मनोज कुमार, संजू सिन्हा, राजलक्ष्मी तथा टी-शर्ट विजेता पवन कुमार सुमन, राजीव कुमार सिन्हा, रविराज कुमार को दिया गया। सोमवार से नेहरुनगर वन प्रमंडल कार्यालय से विजेताओं का ट्रैक सूट और टी-शर्ट का वितरण होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.