Move to Jagran APP

अक्षरा-पवन सिंह के बीच विवाद के साथ ही वायरल हो रहा दोनों का हॉट वीडियो 'ललिया'

भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह और हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बीच चल रहे विवाद के साथ ही दोनों के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 08:08 PM (IST)
अक्षरा-पवन सिंह के बीच विवाद के साथ ही वायरल हो रहा दोनों का हॉट वीडियो 'ललिया'
अक्षरा-पवन सिंह के बीच विवाद के साथ ही वायरल हो रहा दोनों का हॉट वीडियो 'ललिया'

पटना, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट और विवादित जोड़ी पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जहां अक्षरा ने पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते की बात कबूली वहीं ये भी बताया है कि ये रिश्ता काफी बुरे नोट पर खत्म हुआ था।

loksabha election banner

इतना ही नहीं, उन्होंने पवन पर उन्हें इंडस्ट्री से निकलवाने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया था। पवन सिंह की तरफ से भी इसका जवाब दिया गया। इसी बीच पवन सिंह और अक्षरा का एक रोमैंटिक गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसे अबतक छह करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

ये गाना भोजपुरी फिल्म 'पवन राजा' का है। इस फिल्म के सभी गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। लेकिन इसका एक गाना 'ललिया' को भोजपुरी फिल्मों का बोल्ड और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भोजपुरी गाना माना गया।ये गाना मनोज मतलबी ने लिखा है।

इस गाने की खास बात पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी तो है ही, साथ ही इसमें अक्षरा के साथ पवन सिंह का जबरदस्त रोमैंटिक सीन भी हैं। इस गाने में इन दोनों भोजपुरी सुपरस्टार्स की केमिस्ट्री देखने लायक है।  

इस गाने में अक्षरा सिंह बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस गाने में उन्होंने गोल्डन टॉप पहना हुआ है और इसके साथ ब्लू कलर की लॉन्ग स्कर्ट भी पहनी है। वहीं पवन सिंह इस गाने में पिंक और व्हाइट रंग की टीशर्ट में दिखाई दे रहे हैं। रोमैंटिक सीन और धमाकेदार डांस से भरा ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

पवन सिंह और अक्षरा का रोमांटिक गाना और फिल्में लोगों को खूब पसंद आती हैं। इस जोड़ी को लेकर फैंस की दीवानगी हद से ज्यादा है लेकिन ब्रेकअप और विवादों के बाद अब शायद ही ये जोड़ी दोबारा भोजपुरी फिल्मों में देखने को नहीं मिलेगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.