Move to Jagran APP

गिरिराज सिंह के विवादित बोल- कम हो रहे सनातन धर्मावलंबी, दूसरे बना रहे फुटबॉल टीम

बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सभी के लिए एक समान सख्त कानून बनाया जाना चाहिए।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 07:08 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 10:31 PM (IST)
गिरिराज सिंह के विवादित बोल- कम हो रहे सनातन धर्मावलंबी, दूसरे बना रहे फुटबॉल टीम
गिरिराज सिंह के विवादित बोल- कम हो रहे सनातन धर्मावलंबी, दूसरे बना रहे फुटबॉल टीम

बक्सर [जेएनएन]। केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंने कहा है कि सनातन धर्म (Hindu Religion) मानने वाले लोगों की संख्या कम हो रही है। दूसरी आेर अन्‍य धर्मावलंबी फुटबॉल टीम खड़ी कर दे रहे हैं।

loksabha election banner

सबके लिए हो समान जनसंख्‍या कानून

गिरिराज सिंह ने कहा कि सनातन धर्म मानने वालों की संख्‍या कम होने से अन्याय बढ़ रहा है। अगर हमारे दो बच्चे हैं तो अन्य सभी के भी दो बच्चों के परिवार होने चाहिए। लेकिन कई फुटबॉल की टीम खड़ी कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) को लेकर सभी के लिए एक समान सख्त कानून (Strict Law) बनाया जाना चाहिए।

पाकिस्तान की भाषा बोल रहा विपक्ष

गिरिराज सिंह ने कहा कि कई दशकों के बाद भारत पूरी दुनिया में एक शक्ति के रूप में उभरा है, पर भारतीय राजनीति में विपक्ष दुश्मन देश पाकिस्तान (Pakistan) की भाषा बोल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में विपक्ष (Opposition) की भूमिका समझ से परे है। जो पाकिस्तान की भाषा है, वही भाषा विपक्षी दल (Opposition Parties) , कांग्रेस (Congress) के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) व एनसीपी (NCP) के शरद पवार (Sharad Pawar) महाराष्ट्र-हरियाणा में बोल रहे हैं।

धर्म का नाश होने से बढ़ रहा अन्याय

इसके पहले रविवार को बक्‍सर के बड़का ढकाइच गांव में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की पूर्णाहुति पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए  गिरिराज सिंह ने कहा कि धर्म का नाश होने से ही समाज में अन्याय बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.