विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna में सिपाही को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक सवार युवकों ने चेकिंग के दौरान की फायरिंग; ADG का आया बयान

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sat, 20 May 2023 04:30 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2023 01:12 AM (IST)

पटना के पत्रकारनगर में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने सिपाही को गोली मार दी। सिपाही को ...और पढ़ें

Patna में सिपाही को दिनदहाड़े मारी गोली, पल्सर सवार युवकों ने चेकिंग के दौरान की फायरिंग; तलाश में जुटी पुलिस
Patna में सिपाही को दिनदहाड़े मारी गोली, पल्सर सवार युवकों ने चेकिंग के दौरान की फायरिंग; तलाश में जुटी पुलिस

पटना, जागरण संवाददाता। पटना में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही को गोली मार दी। घटना के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मामला जिले के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र का है।

घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय के एडीजी ने दिया बयान

पटना में रोको-टोको अभियान के दौरान सिपाही को गोली मारी गई है। सिपाही ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपराधी को पकड़ भी लिया था मगर दूसरे अपराधी ने गोली चला दी और फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अपराधियों की बाइक बरामद कर ली गई है, जिसपर फर्जी नंबर प्लेट है। अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान जारी है। रोको-टोको अभियान जारी रहेगा। - जितेंद्र सिंह गंगवार, एडीजी, पुलिस मुख्यालय

जानकारी के मुताबिक, काली मंदिर के पास सिपाही राम अवतार और एक अन्य पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पल्सर पर सवार दो युवकों को उन्होंने रोका। दोनों की संदिग्ध गतिविधि के चलते पुलिस ने तलाशी शुरू की और एक युवक को पकड़ लिया।

बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश

इसी दौरान दूसरे युवक ने सिपाही के पैर पर गोली चला दी। लहुलूहान हालत में सिपाही राम अवतार सड़क पर ही गिर पड़े। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक छोड़कर फरार हो गए। 

आनन-फानन में सिपाही राम अवतार को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही के घुटने में गोली लगी है। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की तलाशी ली जा रही है।

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही से मुलाकात की। साथ ही तीन-तीन थाने को छापेमारी कार्य में लगाया है। कंकड़बाग, कदमकुआं और पत्रकारनगर थाने की पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।