Move to Jagran APP

लगातार तीसरे दिन भी घटा पटना का तापमान, धूप से भी राहत नहीं

पटना में लगातार तीसरे दिन पारा नीचे आया है। तापमान कम होने से धूप भी राजधानीवासियों को राहत नहीं दे पा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और शाम को निकलने वालों को हो रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 11:55 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 11:55 AM (IST)
लगातार तीसरे दिन भी घटा पटना का तापमान, धूप से भी राहत नहीं
लगातार तीसरे दिन भी घटा पटना का तापमान, धूप से भी राहत नहीं

पटना, जेएनएन। पटना में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। राजधानी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी के कारण ठंड ने फिर अपना रौब दिखाया। धूप भले तेज निकली पर राहत काफी नहीं रही। मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति तक पटना सहित राज्यभर में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। धूप के कारण 15 जनवरी से तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

loksabha election banner

शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.4 रहा। जो गुरुवार के मुकाबले एक डिग्री कम था। वहीं अधिकतम में ये 23.4 रहा। इसी तरह गया का टेम्प्रेचर 4.6 रहा। अधिकतम में ये इसका आंकड़ा 22.6 रहा।

इधर, गुरुवार को पटना में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9.4 और अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 8.4 और अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पटना सहित प्रदेशभर का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। 12 और 13 जनवरी को तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक कमी के आसार हैं। 14 जनवरी के बाद तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.