101 दीप जलाकर किया इंदिरा को याद
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई।
पटना सिटी । भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सोमवार को शहीद भगत ¨सह चौक पर मनाई गई। यहां जुटे कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर आलमगंज खाजेकलां प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार कसेरा के नेतृत्व में जमा कांग्रेसियों ने 101 दीप जला कर स्वर्गीय गांधी की 101वीं जयंती मनाई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राज कुमार राजन, डॉ. विनोद अवस्थी, मो. हनीफ शेख, राकेश कपूर, जगजीत ¨सह, धर्मनाथ कसेरा, ललन यादव, फिरोज हसन, फैजुर रहमान, पप्पू द्विवेदी समेत अन्य थे। दूसरी ओर, ऑल इंडिया राजीव गांधी फोरम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में श्री छोटी पटन देवी मंदिर के समीप जयंती महिला शक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें अभय जायसवाल, प्रमोद ¨सहा, बलराम प्रसाद यादव व अन्य थे। काग्रेसियों ने गाधी का जन्मदिन
फतुहा/अथमलगोला। काग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इंदिरा गाधी की जयंती मनाई गई। सभा की अध्यक्षता जयप्रकाश त्रिपाठी ने की। मौके पर बैजनाथ प्रसाद, नेमन सिंह, लल्लू प्रसाद यादव, पशुपति नाथ दुबे, कामेश्वर क्रांतिकारी मौजूद थे। अथमलगोला प्रखंड परिसर में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह के नेतृत्व में धर्मराज शर्मा, पूर्व समिति सदस्य रामानुज सिंह एवं विजय सिंह आदि ने इंदिरा को याद किया। किसान दिवस के तौर पर मनाई जयंती
मोकामा। घोसवरी प्रखंड काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयशकर प्रसाद की अगुवाई में सोमवार को एक दिवसीय धरना कार्यक्त्रम आयोजित किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी की 101 वी जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर महेंद्र यादव, नवीन यादव, अमिताभ कुमार, विनोद पासवान, विकास महतो, चंद्रदेव महतो, अरुण यादव, सुनील कुमार, श्रवण कुमार समेत अन्य शामिल थे।
बख्तियारपुर को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
बख्तियारपुर। प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को प्रखंड काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरने में उपस्थित जिला काग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष सत्येन्द्र बहादुर ने कहा कि बख्तियारपुर को सूखाग्रस्त घोषित करने एवं किसानों को कर्ज माफ करने के लिए सरकार से माग की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र राय, रामानंद सिंह, राजू कुमार सिंह, संजय यादव, अशोक सिंह, जयराम शर्मा, भुनेश्वर यादव समेत बड़ी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।