Move to Jagran APP

कांग्रेस का बड़ा आरोप, जनता को धर्म-वर्ग के आधार पर बांट रही भाजपा

कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। पटना में आयोजित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राज्य स्तरीय अधिवेशन में नेताओं ने कहा कि भाजपा धर्म व वर्ग के आधार पर लोगों को बांट रही है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 10:36 PM (IST)
कांग्रेस का बड़ा आरोप, जनता को धर्म-वर्ग के आधार पर बांट रही भाजपा
कांग्रेस का बड़ा आरोप, जनता को धर्म-वर्ग के आधार पर बांट रही भाजपा

पटना, जेएनएन। कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। पटना के सदाकत आश्रम स्थित कार्यालय में आयोजित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राज्य स्तरीय अधिवेशन में पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा धर्म व वर्ग के आधार पर लोगों को बांट रही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने कहा कि आरएसएस के साथ मिलकर भाजपा ने देश की गंगा-जमुनी संस्कृति को नकार दिया है। केंद्र की भाजपा सरकार के पिछले चार वर्ष एवं नौ माह के कार्यकाल में देश के संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं पर बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। 

loksabha election banner

नदीम जावेद ने कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर देश की जनता को लंबे समय से गुमराह कर रही है। लेकिन आज तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी को अपना वोट दें। 

अधिवेशन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सभी स्तर पर अपनी कमेटियों में अल्पसंख्यक समुदाय को पूरा प्रतिनिधित्व देगी। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी संगठन एवं सरकार में उच्च पदों पर बैठाकर उन्हें सम्मानित किया है। 

कांग्रेस अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि संविधान में अल्पसंख्यकों को भी बराबर का अधिकार प्राप्त है। स्वागत भाषण प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मिन्नत रहमानी ने किया। अधिवेशन को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद, डौ. चंदन यादव, डॉ. शकील अहमद खान, डॉ. शकीलुज्जमां अंसारी, देवोश्री बोरा, हसीब अख्तर, हीरा सिंह बग्गा एवं सिसिल साह ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.