Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: अनंत सिंह की पत्नी ने किया नामांकन, ललन सिंह पर कही ये बात

मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने शुक्रवार को मुंगेर लोकसभा से नामांकन किया। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर नामांकन के पर्चे भरे। उन्‍होंने ललन सिंह पर भी कही ये बात

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 04:45 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 11:17 PM (IST)
लोकसभा चुनाव: अनंत सिंह की पत्नी ने किया नामांकन, ललन सिंह पर कही ये बात
लोकसभा चुनाव: अनंत सिंह की पत्नी ने किया नामांकन, ललन सिंह पर कही ये बात

पटना [जेएनएन]। मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने शुक्रवार को मुंगेर लोकसभा से नामांकन किया। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर नामांकन के पर्चे भरे। नामांकन के मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह समेत पार्टी के कई स्थानीय नेता शामिल थे। मौके पर अनंत सिंह के जिंदाबाद के नारे भी लगे। वहीं नीलम देवी ने जदयू प्रत्याशी ललन सिंह पर भी बड़ी बात कही।  

loksabha election banner

इधर नामांकन करने के बाद अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने कहा कि इलाके का विकास मेरी प्राथिमकता सूची में सबसे उुपर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा भी सर्वोपरि है। मैं जीतती हूं तो क्षेत्र का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता है। 

उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा हमला किया। विपक्ष के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रत्‍याशी नीलम देवी ने कहा कि जनता सब समझ रही है। एनडीए प्रत्‍याशी ललन सिंह के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगी। उन्‍हें जनता जवाब देगी। उन्‍होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाह रही है आैर मेरे साथ जनता का सहयोग व आशीर्वाद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.