शकील अहमद पर कांग्रेस कर सकती है बड़ी कार्रवाई, कहा- नामांकन वापस लें, वर्ना...
बगावती तेवर अपना रहे शकील अहमद पर कांग्रेस बड़ी कार्रवाई कर सकती है। उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 02:05 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 10:27 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के नेता शकील अहमद पर कांग्रेस बड़ी कार्रवाई कर सकती है। बता दें कि पार्टी ने मधुबनी सीट से शकील अहमद को टिकट नहीं दिया था जिससे नाराज होकर शकील अहमद ने बगावती तेवर दिखाते हुए बिहार की मधुबनी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया था।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान इस मामले को लेकर शकील अहमद से खासा नाराज है और शकील अहमद पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक उन्हें पार्टी से निष्काषित किया जा सकता है। बता दें कि बिहार के मधुबनी लोकसभा सीट मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी के खाते में चली गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने डॉक्टर शकील अहमद से कहा है कि वो अपना नामांकन वापस ले लें। अगर उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया तो उनको पार्टी से निकाला जा सकता है। लेकिन, डॉक्टर शकील अहमद नामांकन वापस लेने को तैयार नहीं हैं। मालूम हो कि इस सीट से राजद के बागी अली अशरफ फातमी ने भी चुनाव लड़ने की बात कही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें