Move to Jagran APP

कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस कल, पार्टी को मजबूत रखने की शपथ के साथ निकलेगा तिरंगा मार्च

केंद्रीय नेतृत्व के एक निर्देश के बाद पार्टी अपना 136वां स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में जुट गई है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार 28 दिसंबर को पार्टी के नेता-कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय में जमा होंगे और पार्टी संगठन को मजबूत और एकजुट रखने की शपथ लेंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 10:07 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 10:07 AM (IST)
कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस कल, पार्टी को मजबूत रखने की शपथ के साथ निकलेगा तिरंगा मार्च
कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस कल मनाया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी पराजय के बाद से बिहार कांग्रेस की गतिविधियां करीब-करीब ठप पड़ी हुई हैं। जिलावार हार की समीक्षा की घोषणा करने के बाद भी यह कार्य अबतक शुरू नहीं हुआ है। अलबत्ता किसानों के समर्थन में वाम दलों की विरोध प्रदर्शन में पार्टी के नेताओं की थोड़ी बहुत सक्रियता जरूर नजर आई थी। करीब डेढ़ महीने की शांति के बाद अब केंद्रीय नेतृत्व के एक निर्देश के बाद पार्टी अपना 136वां स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में जुट गई है।

loksabha election banner

नेता-कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय में जमा होंगे

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार 28 दिसंबर को पार्टी के नेता-कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय में जमा होंगे और पार्टी संगठन को मजबूत और एकजुट रखने की शपथ लेंगे। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, विधानमण्डल दल के नेता अजित शर्मा के नेतृत्व में पटना की सड़कों पर तिरंगा मार्च भी निकाला जाएगा।

शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए होगा कार्यक्रम

पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच के वर्मा ने बताया कि कोरोना के वजह से पार्टी इस बार विस्तृत कार्यक्रम नहीं कर पा रही है। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए स्थापना दिवस आयोजित किया जा रहा है। पार्टी नेता- कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एकत्र होंगे। नेताओं की मौजूदगी में सेवादल का 98वां दल दिवस और कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस मानेगा। सेवादल के कार्यकर्ता राष्ट्रध्वज और पार्टी ध्वज को सलामी देंगे। इसके बाद नेता कार्यकर्ता तिरंगा मार्च निकालेंगे। बताते चलें कि बिहार में कांग्रेस ने भाजपा पर हमले बढ़ा दिए हैं। हाल की में प्रेम चंद्र मिश्रा ने नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी पर कमेंट किया था। प्रेम चंद्र का कहना था कि मोदी पश्चिम बंगाल चुनाव को देखते हुए अपनी दाढ़ी बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी लगातार बीजेपी पर हमले कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.