Move to Jagran APP

बिहार में ठंड और कोहरे का कहर जारी- 20 जनवरी तक सताएगा जाड़ा

अभी बीस जनवरी तक बिहार में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम में मामूली बदलाव आ सकता है। बीस जनवरी के बाद कोहरा कम होने का अनुमान है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 18 Jan 2018 12:43 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2018 11:19 PM (IST)
बिहार में ठंड और कोहरे का कहर जारी- 20 जनवरी तक सताएगा जाड़ा
बिहार में ठंड और कोहरे का कहर जारी- 20 जनवरी तक सताएगा जाड़ा

पटना [जेएनएन]।  राजधानी सहित गंगा के तटीय जिले 20 जनवरी तक कोल्ड डे के चपेट में रहेंगे। इस जिलों में ठंड के साथ कोहरा भी छाया रहेगा। बुधवार को बिहार में गया का न्यूनतम तापमान सबसे नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पटना के अलावा छपरा, भागलपुर, पूर्णिया और फारबिसगंज में कोल्ड डे रहा। 

loksabha election banner

पटना में मंगलवार की रात 10 बजे से घना कोहरा छाने लगा। जैसे-जैसे रात हुई कोहरा और घना होते गया। बुधवार की सुबह कोहरा के साथ हवा में नमी की मात्रा 97 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री और अधिकतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचने के कारण मौसम कंपकपाने वाली ठंड का अहसास रहा। सूबे गया का न्यूनतम तापमान सबसे नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री पहुंचने के कारण कनकनी से राहत मिली। 

भागलपुर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा। यहां कोल्ड डे की स्थिति पूरे दिन बनी रही। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री और अधिकतम 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार छपरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सुपौल और भागलपुर में 19 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण बिहार के नालंदा, राजगीर, गया, औरंगाबाद सहित गंगा के तटीय जिले में कोहरा छाया रहेगा। 

आज संभावित तापमान 

शहर     - न्यूनतम  - अधिकतम 

पटना    -  7       - 17 

गया       - 6      - 23

भागलपुर  - 7      - 18 

पूर्णिया    - 7      - 18 

17 जनवरी का तापमान डिग्री में

वर्ष    -  न्यूनतम  - अधिकतम 

2018    - 7.1    - 16.6 

2017    - 10     - 26

2016    - 10     - 24 

2015    - 11     - 16

2014    - 11     - 22

2013   - 13     - 25 

2012   - 15     - 22

2011   - 12     - 20 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.