Move to Jagran APP

बिहार में गंगा के किनारे लगेंगे नारियल के पौधे, युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिहार में गंगा एवं अन्य नदियों के किनारे नारियल लगाया जाएगा। नारियल के उत्पादन में बढ़ोतरी होने पर राज्य में लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 27 Jan 2018 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jan 2018 08:28 PM (IST)
बिहार में गंगा के किनारे लगेंगे नारियल के पौधे, युवाओं को मिलेगा रोजगार
बिहार में गंगा के किनारे लगेंगे नारियल के पौधे, युवाओं को मिलेगा रोजगार

पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार में गंगा एवं अन्य नदियों के किनारे नारियल लगाया जाएगा। अपार संभावना और अनुकूल वातावरण को देखते हुए यह योजना है। अभी प्रदेश में 15 हजार हेक्टेयर में नारियल का उत्पादन होता है। इसे बढ़ाकर 50 हजार हेक्टेयर किया जाना है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने शनिवार को पटना में जगदेव पथ के पास नारियल विकास बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

loksabha election banner

राधामोहन सिंह ने कहा कि बिहार में मधेपुरा में 100 हेक्टेयर में नारियल पौधे की नर्सरी है। यहां से 1.62 लाख अच्छी वेराइटी के पौधे किसानों को दिए गए हैं। नारियल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए 4.09 करोड़ की राशि केंद्र ने बिहार को दी है। जरूरत पडऩे पर यह राशि बढ़ाई जाएगी। वास भूमि में भी अच्छी तरह देखभाल करके नारियल उत्पादन किया जा सकता है। नारियल के उत्पादन में बढ़ोतरी होने पर राज्य में लोगों को रोजगार मिल सकेगा। नारियल आधारित विभिन्न उत्पादों जैसे नारियल चिप्स, नारियल दूध, शक्कर, नीरा, डाब, शहद गुड़, शेक, स्नैक्स, तेल, क्रीम, नीरा कुकीज समेत अन्य उत्पादों के निर्माण से लोगों को रोजगार मिलेगा।

राधा मोहन सिंह ने कहा कि दो वर्ष पहले तक देश में नारियल तेल का आयात किया जाता था, किंतु अब हम मलेशिया, इंडोनेशिया और श्रीलंका को निर्यात कर रहे हैं। किसानों की आय बढ़ रही है। वर्ष 2016-17 में भारत से 2084 करोड़ रुपये के नारियल उत्पादों का निर्यात किया गया। एक करोड़ से अधिक लोगों की आजीविका नारियल है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1983 में बिहार में नारियल विकास बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बनाने की घोषणा हुई थी, लेकिन तब इसे गुवाहाटी ट्रांसफर कर दिया गया। अब नरेंद्र मोदी सरकार में यह पूरा हो सका। नारियल केंद्र में किसानों को प्रशिक्षण भी मिलेगा। साथ ही अन्य तरह की सलाह भी ले सकते हैं। नारियल तोडऩे और इससे अन्य उत्पाद बनाने की जानकारी भी दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.