विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20 दिसंबर को होने वाली थी शादी, बंद कमरे में प्रेमिका के सामने मार ली गोली!

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 09 Dec 2016 11:34 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 10:49 PM (IST)

पूर्णिया के रहने वाले कोचिंग संचालक दीपक ने बंद कमरे में अपनी प्रेमिका के सामने खुद को गोली मार ली। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। पूर्णिया का रहनेवाला दीपक रांची में अपना खुद का इंस्टीच्यूट चलाता था और रांची के बरियातू के लालू खटाल के पास रहने वाली लड़की से प्यार करता था। बुधवार को अपनी प्रेमिका के सामने ही उसने खुद को गोली मार ली। उसकी हत्या हुई है या उसने आत्महत्या कर ली है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के डुमरदगा स्थित स्काइशिप मरीन इंस्टीट्यूट के संचालक की बुधवार को गोली लगने से मौत हो गई। दीपक की 20 दिसम्बर को पूर्णिया में उसके परिजनों की पसंद की लड़की से शादी होने वाली थी लेकिन उससे पहले उसने अपनी प्रेमिका के सामने खुद को गोली मार ली।

प्रेमी और प्रेमिका ने बिस्तर में एक दूसरे को चाकू से गोद डाला, प्रेमिका की मौत

गर्लफ्रेंड के सामने खुद को मारी गोली

जब दीपक को गोली लगी या उसने खुद को गोली मारी, इस घटना के वक्त दीपक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इंस्टीट्यूट में ही था। दीपक की गर्लफ्रेंड ने ही दीपक के दोस्त राज मोहन को फोन किया और बताया कि दीपक ने खुद को गोली मार ली है।

इसके बाद राज मोहन ने सदर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और घायल अवस्था में कमरे में पड़े दीपक सिंह को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। पुलिस पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि दीपक उससे शादी करने का दबाव बना रहा था, पर मैं तैयार नहीं थी।

प्रेमिका ने ही दी जानकारी

बुधवार को सहेली के साथ दीपक से मिलने उसके घर गई। कुछ देर बाद सहेली चली गई और वो वहीं रुक गई।

कुछ देर बार लड़की ने ही दीपक के फ्रेंड राजमोहन को फोन कर बताया कि दीपक ने खुद को गोली मार ली है।

पुलिस जांच के अनुसार, एक गोली दीपक की कनपट्टी से होती हुई दूसरी तरफ निकल गई, जबकि दूसरी गोली पिस्टल में ही फंसी थी।

नशेड़ी बाप नाबालिग बेटी से कर रहा था दुष्कर्म, मां ने पुलिस को बुला लिया

दोस्त और नौकर से चल रही पूछताछ

इस मामले में दीपक के दोस्त राजमोहन ने यूडी केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दीपक के नौकर रोहित महतो, दोस्त राजमोहन सहित एक अन्य दोस्तों से पूछताछ की। नौकर रोहित महतो ने बताया कि पूर्णिया निवासी दीपक यहां ढाई साल से इंस्टीट्यूट चला रहे थे। उनकी गर्लफ्रेंड से भी वह परिचित है। वह अक्सर दीपक से मिलने आती थी।

एकतरफा प्यार में आत्महत्या की आशंका

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस को दीपक सिंह के कर्मियों ने बताया कि युवती करीब 20 दिन बाद मिलने के लिए दीपक के पास पहुंची थी। वह कभी-कभी आया करती थी। लेकिन दीपक सिंह के पास पहले किसी ने पिस्टल नहीं देखा था।

पुलिस कर रही तहकीकात

पुलिस को आशंका है कि दीपक लड़की से एक तरफा प्यार करता होगा। उसने लड़की से शादी के लिए कहा होगा। जब लड़की ने इससे इनकार कर दिया, तब दीपक ने खुद को गोली मार ली। पुलिस को गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपा गया है, मामले की जांच जारी है।