Move to Jagran APP

CM नीतीश ने गुरु घर में फिर दी हाजिरी, मत्था टेका, लंगर सेवा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को तख्त श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और वहां देा भवनों का उद्घाटन किया। इसके उन्होंने गांधी मैदान में लंगर की सेवा की।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 01 Jan 2017 08:50 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM (IST)
CM नीतीश ने गुरु घर में फिर दी हाजिरी, मत्था टेका, लंगर सेवा की

पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नववर्ष के पहले दिन रविवार को एक बार फिर तख्त हरमंदिर साहिब पहुंचे। मत्था टेका और परिसर में बने दो नए भवनों का उद्घाटन किया। प्रकाश पर्व के सिलसिले में तख्त हरमंदिर साहिब में मुख्यमंत्री का यह पांचवां दौरा था। तख्त हरमंदिर साहिब के बाद मुख्यमंत्री गांधी मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने लंगर सेवा की। एक पूरी पंगत को उन्होंने लंगर प्रसाद परोसा।

loksabha election banner

शाम साढ़े छह बजे के करीब मुख्यमंत्री बाईपास के रास्ते पटना साहिब पहुंचने को बने नये पुल होते हुए तख्त हरमंदिर साहिब पहुंचे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया ने वहां उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने मत्था टेका। इस मौके पर मुख्यमंत्री को सिरोपा भी भेंट किया गया।

तख्त हरमंदिर साहिब परिसर में बने गुरु तगबहादुर यात्री निवास का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के क्रम में श्रद्धालुओं ने बोले से निहाल सत श्री अकाल का उद्घोष भी किया। मुख्यमंत्री गुरुद्वारा के पीछे बने पंडाल में भी गए जहां उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। यहां भी अस्थायी व्यवस्था के तहत पाठ का कार्यक्रम चल रहा था।

गुरु तेगबहादुर यात्री निवास का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने तख्त हरमंदिर साहिब के मुख्यद्वार के समीप बने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रशासकीय भवन और रिहाइश का उद्घाटन किया। यहां मुख्यमंत्री ने लंगर प्रसाद भी चखा।

तख्त हरमंदिर साहिब से निकलने के बाद मुख्यमंत्री गांधी मैदान पहुंचे। प्रकाश पर्व को ध्यान में रख बने अस्थायी गुरुद्वारा में उन्होंने मत्था टेका और श्रद्धालुओं के बच गए। गांधी मैदान में चल रहे लंगर में मुख्यमंत्री ने अपनी सेवा दी। एक पूरी पंगत को उन्होंने लंगर प्रसाद परोसा।

लगभग 10 मिनट तक मुख्यमंत्री ने अपनी सेवा दी। इसके बाद वह गांधी मैदान में बने वीआइपी लाउंज और वीवीआइपी लाउंज की व्यवस्था का जायजा लिया। गांधी मैदान से निकलने के बाद मुख्यमंत्री एसके मेमोरियल हॉल पहुंचे। यहां वह प्रकाश पर्व को ले चल रहे सांस्कृतिक आयोजन में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.