सीएम नीतीश का ट्वीट- हार के डर से ईवीएम की आलोचना
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हार के डर से चुनाव में ईवीएम की आलोचना की जा रही है। सच्चाई यह है कि ईवीएम के प्रयोग से चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष हुआ है।
पटना [जेएनएन]। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि हार के डर से चुनाव में ईवीएम की आलोचना की जा रही है। सच्चाई यह है कि ईवीएम के प्रयोग से चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष हुआ है। अब मतदान के अधिकार से कोई किसी को वंचित नहीं कर सकता है।
हार के डर से चुनाव में ईवीएम की आलोचना जो कर लें लेकिन ईवीएम के प्रयोग से चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष हुआ है। अब मतदान के अधिकार से कोई किसी को वंचित नहीं कर सकता है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 17, 2017
दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को आने वाले हैं। इस चुनाव में भाजपा विरोधी दलों ने ईवीएम में छेड़छाड़ की बात कही है।
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के बाद भाजपा के जीत के आसार पर कहा कि या तो एग्जिट पोल का हश्र बिहार की तरह होगा या फिर ईवीएम का पर्वताकार जिन्न अपने पक्ष में करने से पहले माहौल बनाया और बनवाया जा रहा है।
दो बातें हो सकती है।
* पहला ऐसे #ExitPolls का हश्र बिहार की तरह होगा।
* दूसरा ईवीएम का पर्वताकार जिन्न अपने पक्ष में करने से पहले माहौल बनाया और बनवाया जा रहा है।— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 14, 2017