Move to Jagran APP

चुनावी सभाओं में बोले नीतीश- 'एनडीए मजबूत, हमारा संबंध आपसी विश्वास का'

बिहार में उपचुनाव को लेकर गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने भी अपना चुनावी अभियान शुरू किया। आज वे दरौंदा समस्‍तीपुर तथा किशनगंज गए। चुनावी सभाओं में कहा एनडीए मजबूत है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 10:23 PM (IST)
चुनावी सभाओं में बोले नीतीश- 'एनडीए मजबूत, हमारा संबंध आपसी विश्वास का'
चुनावी सभाओं में बोले नीतीश- 'एनडीए मजबूत, हमारा संबंध आपसी विश्वास का'

समस्तीपुर/ किशनगंज/ सिवान [जागरण टीम]। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार से अपना चुनावी अभियान शुरू किया। वे इस दौरान समस्‍तीपुर, किशनगंज और सिवान के दरौंदा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्‍होंने समस्तीपुर में शिवाजीनगर प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान, किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में कचहरी मैदान पोठिया तथा दरौैंदा विधानसभा के लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय बगौरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए मजबूत है। तीनों सभाओं में नीतीश के साथ  लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान व उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पटना लौट आए। 

prime article banner

समस्‍तीपुर की सभा में बोले नीतीश

समस्‍तीपुर की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। इसके लिए वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वैसे ही हमलोग भी यहां काम कर रहे हैं। जनहित के लिए दिन-रात काम में जुटे हैं। उनकी सरकार ने हर तबके के लिए विकास का काम किया। वे समस्तीपुर लोस उपचुनाव को लेकर एनडीए की तरफ से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसी की उपेक्षा नहीं की। लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है। हमलोगों का एक ही संकल्प है, न्याय के साथ सबका विकास। इस रास्ते पर हम सभी मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। एनडीए मजबूत है। हमारा संबंध आपसी भरोसे व विश्वास का है। 

किशनगंज में भी हुआ सभा का आयोजन

किशनगंज की सभा में नीतीश कुमार ने कहा कि यही बिहार है जहां पहले लोग राज करते थे। आपको याद होगा, उन्होंने आपके लिए क्या किया। हमारी सरकार 14 वर्षों से जनता की सेवा कर रही है। हम राज करने में नहीं, बल्कि सेवा में विश्वास रखते हैं। वे किशनगंज की भाजपा प्रत्‍याशी स्‍वीटी सिंह को जिताने की अपील की। उन्‍हाेंने कहा कि नाम लिये बगैर महागठबंधन के नेताओं पर जोरदार हमला किया। उन्होंने लोगों को जंगलराज की याद भी दिलाई। कहा कि हमने बिहार में महिलाओं के लिए 50 फीसद आरक्षण पंचायती राज एवं नगर निकाय में दिया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। आज एक करोड़ जीविका कार्यकर्ताएं रोजगार से जुड़ी हैं। बिहार में 10 लाख जीविका समूहों के निर्माण का उन्होंने लक्ष्य बताया। कहा कि महिलाओं की मांग पर शराबबंदी की गई।

सिवान में बोले विकसित राज्‍य होगा बिहार

सिवान के दरौंदा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग बिहार को पिछड़ा राज्य नहीं रहने देंगे, इसे विकसित राज्य बनाएंगे। हम काम कर रहे हैं, एनडीए एकजुट हैं। हम मिल-जुलकर समाज का विकास कर रहे हैं। दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी अजय सिंह को जिताने की अपील करते हुए उन्‍होंने कहा कि 14 वर्षों से हम आपकी सेवा करते आ रहे हैं। हम काम को ही धर्म समझते हैं। न्याय के साथ सभी वर्गों का विकास हो रहा है। सभी पंचायतों के विद्यालयों की स्थिति सुधर गई। सभी वर्ग के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं मिलने लगी हैं। सभी छात्राओं को इंटर तक की शिक्षा मिल रही है। इससे प्रजनन दर कम हुई है। उन्‍होंने काम के नाम पर वोट देने व किसी के चक्कर में नहीं पडऩे की अपील की।  

रामविलास पासवान ने लालू पर कसा तंज

लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार विकास की ओर अग्रसर है। राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। इसके लिए सबका सहयोग चाहिए। समस्तीपुर के सांसद रहे रामचंद्र पासवान का निधन हमारे लिए बड़ी क्षति है। उन्‍होंने कहा कि एनडीए की केंद्र एवं राज्य सरकार गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रही है। गठबंधन में कहीं कोई टूट नहीं है, एकजुटता है। अगले चुनाव यानी 2020 में भी मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। कहा, लालू राज्य की परिकल्पना से ही लोगों को डर लगने लगता है। 

सुशील मोदी बोले पीएम मोदी की लहर आज भी कायम

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज से चार महीना पहले नरेंद्र मोदी की जो लहर थी, वो आज भी कायम है। केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है। उन्‍होंने कहा कि 15 वर्षों के जंगल राज को खत्म करने का काम हम लोगों ने किया। सिवान को शहाबुद्दीन के आतंक से मुक्त कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.