Move to Jagran APP

चार दिवसीय जापान यात्रा के बाद पटना लौटे सीएम नीतीश, कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत

सीएम नीतीश कुमार चार दिवसीय जापान यात्रा के बाद शुक्रवार को वापस पटना लौट आये। यहां पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 02:28 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 06:47 PM (IST)
चार दिवसीय जापान यात्रा के बाद पटना लौटे सीएम नीतीश, कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत
चार दिवसीय जापान यात्रा के बाद पटना लौटे सीएम नीतीश, कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत

पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार दिवसीय जापान यात्रा के बाद शुक्रवार को वापस पटना लौट आये। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात टोक्यो से नयी दिल्ली वापस आ गये थे। उसके बाद आज दोपहर दो बजे पटना पहुंचें। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया। मुख्‍यमंत्री कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीधे अपने आवास पर चले गए।

loksabha election banner

चार दिवसीय जापान यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। प्रतिनिधिमंडल में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव अतीश चंद्रा, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ आदि शामिल थे।

जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 फरवरी को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे तथा वहां के विदेश मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान टोक्यो में उन्होंने जापान की वित्तीय संस्थाओं और निवेशकों के साथ बैठक की। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और बौद्ध सर्किट के तहत पीस कॉरिडोर के निर्माण पर प्रेजेंटेशन हुआ।

मुख्यमंत्री के साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने जापान में रह रहे बिहारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री का संबोधन भी हुआ। यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने जापान स्थित बौद्ध मंदिरों की भी यात्रा की। मुख्यमंत्री पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ हिरोशिमा भी गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.