Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Bihar Politics News Highlights: नीतीश सीएम तो तेजस्‍वी बने डिप्‍टी सीएम, आज शाम में सरकार की पहली कैबिनेट बैठक

Highlights Bihar Politics News Today: नीतीश कुमार ने आज महागठबंधन की नई सरकार का मुख्‍यमंत्री पद संभाला हे। तेजस्‍वी यादव भी उपमुख्‍यमंत्री बनेंगे। मंत्रिमंडल की रेस में कई चेहरे शामिल हैं। विधानसभाध्‍यक्ष का पद आरजेडी के खाते में जाएगा।

By Amit AlokWed, 10 Aug 2022 06:12 PM (IST)
News Article Hero Image

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Political Crisis: बिहार में बुधवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महागठबंधन (Mahagathbandhan) की नई सरकार के मुख्‍यमंत्री तो तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ने उपमुख्‍यमंत्री (Dy.CM) के रूप में शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) ने बुधवार को दोपहर दो बजे उन्‍हें शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहा। बीजेपी ने नीतीश कुमार के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) छोड़ने को विश्‍वासघात बताते हुए इसके खिलाफ सभी जिला मुख्‍यालयों में धरना-प्रदर्शन किया है। आज शाम पांच बजे नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक भी होने जा रही है।
Bihar Politics News Highlights:

10 Aug 20223:55:27 PM
आज शाम में होगी नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक

आज शाम पांच बजे से होगी नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक। सरकार गठन के बाद कैबिनेट की औपचारिक बैठक की है परम्परा।

10 Aug 20223:40:43 PM
सुशील मोदी को लेकर नीतीश का बड़ा बयान

शपथ ग्रहण के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर हमला करते हुए यह भी कहा कि अगर सुशील मोदी उनके साथ बने रहते तो आज की नौबत नहीं आती। एनडीए की सरकार में सुशील मोदी एवं नीतीश कुमार को साथ काम करने का लंबा अनुभव था। दोनों के बीच अच्‍छी बान्डिंग रही।

10 Aug 20223:13:56 PM
शपथ ग्रहण के बाद राबड़ी आवास पहुंचे तेजस्‍वी यादव

शपथ ग्रहण के बाद राबड़ी आवास पहुंचे तेजस्‍वी यादव। पत्‍नी राजश्री व भाई तेज प्रताप भी साथ में हैं। वहां समर्थकों की भीड़ है। समर्थक आतिशबाजी कर रहे हैं।

10 Aug 20222:21:49 PM
महागठबंधन की सरकार बनने पर बोलीं राबड़ी देवी

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राबड़ी देवी ने इसे बिहार के लिए अच्‍छा बताया। बहु राजश्री को लेकर कहा कि उसके घर में आने के बाद सरकार बनी है।

10 Aug 20222:17:34 PM
शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी को लेकर खूब बोले नीतीश

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव के शपथ ग्रहण के बाद समारोह संपन्‍न हुआ। शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे साथ बीजेपी ने जो भी किया, वह ठीक नहीं था। इस कारण बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन में आने का फैसला करना पड़ा।

10 Aug 20222:13:48 PM
तेजस्‍वी यादव ने ने ली उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ

तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद तेजस्‍वी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

#WATCH Bihar CM Nitish Kumar and Deputy CM Tejashwi Yadav greet each other after the oath-taking ceremony, in Patna pic.twitter.com/fUlTz9nGHS

— ANI (@ANI) August 10, 2022
10 Aug 20222:08:54 PM
नीतीश बने मुख्‍यमंत्री, तेजस्‍वी ले रहे उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार ने मुख्‍यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कर लिया। अब तेजस्‍वी यादव उपमुख्‍यमंत्री पद का शपथ ले रहे हैं।

#WATCH पटना: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। pic.twitter.com/rRGt0bUOPY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2022
10 Aug 20222:02:18 PM
शपथ ग्रहण के मंच पर पहुंचे राज्‍यपाल फागू चौहान

शपथ ग्रहण के मंच पर पहुंचे राज्‍यपाल फागू चौहान। अब शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह।

10 Aug 20221:55:37 PM
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नीतीश कुमार

शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार पहुंचे। तेजस्‍वी पहले से हैं मौजूद। समारोह में राबड़ी देवी अपनी बहु राजश्री के साथ उपस्थित हैं। अब शपथ ग्रहण समारोह में कुछ मिनटों का इंतजार बचा है।

10 Aug 20221:45:02 PM
पत्‍नी संग राजभवन पहुंचे तेजस्‍वी यादव
blog images

तेजस्‍वी यादव पत्‍नी रेचल व भाई तेज प्रताप यादव के साथ राजभवन पहुंच गए हैं। राबड़ी देवी भी पहुंच गई हैं। अब मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने का इंतजार है।

10 Aug 20221:35:41 PM
राजभवन के लिए निकले तेजस्‍वी-तेज प्रताप

राजभवन में महागठबंधन नेताओं का आना जारी है। जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव, सुरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री वृशिण पटेल, अशोक चौधरी, आलोक मेहता व संजय सिंह शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं। तेजस्‍वी यादव उपमुख्‍यमंत्री पर का शपथ ग्रहण करने के लिए राजभवन के लिए निकल चुके हैं। उनके साथ भाई तेज प्रताप यादव भी हैं। राबड़ी देवी भी राजभवन के लिए निकल चुकी हैं।

10 Aug 20221:22:38 PM
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे तेजस्‍वी के मामा प्रभुनाथ

शपथ ग्रहण में अब करीब 40 मिनट का समय बचा है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आरजेडी नेताओं का आना शुरू हो गया है। जेडीयू के एक सांसद भी पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव के मामा प्रभुनाथ भी समारोह में पहुंचे हैं।

10 Aug 202212:52:44 PM
बीजेपी के धरना में लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे

नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने पर बीजेपी ने राज्‍य व जिला मुख्‍यालयों में धरना दिया है। इसमें नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया गया। मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

Koo App
बिहार के विश्वासघात के खिलाफ वरिष्ठ नेतागण और योद्धा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय के सामने महाधरना में शामिल हुआ। #BiharWithBJP
View attached media content
- Dr. Sanjay Jaiswal (@Dr.SanjayJaiswal) 10 Aug 2022

/

10 Aug 202212:34:09 PM
नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तेजस्‍वी यादव

दो बजे दिन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले तेजस्‍वी यादव एक अणे मार्ग पहुंचे हैं। वे नीतीश कुमार से बातचीत कर रहे हैं। समझा जाता है कि यह मुलाकात मंत्र‍ियों के विभागों को लेकर हो रही है। 

10 Aug 202212:01:50 PM
नीतीश कुमार बन सकते हैं संयुक्‍त प्रगत‍िशली गठबंधन के संयोजक

बिहार के राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्‍त प्रगत‍िशील गठबंधन के संयोजक बन सकते हैं। जदयू के नेता लगातार इस बात के संकेत देे रहे हैं कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति की ओर रुख कर सकते हैं। अब कांग्रेस और राजद के नेता भी इसी अंदाज वाले बयान देने लगे हैं।

10 Aug 202211:55:34 AM
शपथ से पहले गृह मंत्रालय के लिए अड़ा जेडीयू

बड़ी खबर यह आ रही है कि शपथ से पहले नीतीश कुमार गृह विभाग के लिए अड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि इसपर आरजेडी से बातचीत चल रही है।

10 Aug 202211:43:41 AM
भाजपा का धरना शुरू, नीतीश कुमार पर लगाया विश्‍वासघात का आरोप

नीतीश कुमार के नए गठबंधन में शामिल होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन शुरू कर दिया है। भाजपा का कहना है कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से विश्‍वासघात किया है। पटना में भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय के सामने पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता धरना देकर अपने विरोध का इजहार कर रहे हैं।

10 Aug 202211:29:48 AM
तेज प्रताप ने राबड़ी आवास के बाहर दिखाया विक्‍ट्री साइन

आरजेडी के सरकार में वापस आने पर तेज प्रताप यादव बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राबड़ी आवास के बाहर उन्‍होंने विक्‍ट्री साइन दिखाया।

10 Aug 202211:09:37 AM
राबड़ी आवास पर तय किए जा रहे आरजेडी कोटे के मंत्रियों के नाम

नीतीश कुमार व तेजस्‍वी यादव के शपथ ग्रहण के पहले अभी राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी के नेता जुटे हैं। वहां आरजेडी कोटे के मंत्रियों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं।

10 Aug 202211:07:29 AM
नीतीश-तेजस्वी सरकार पर टेढ़ी होगी केंद्र की नजर, लालू परिवार की बढ़ सकती मुश्किलें

नीतीश कुमार आज तेजस्‍वी यादव के साथ मिलकर महागठबंधन की नई सरकार बना रहे हैं। नई सरकार के समक्ष चुनौतियां भी होंगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नजर टेढ़ी हो सकती है। भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरे लालू परिवार व आरजेडी नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दबाव बढ़ सकता है।

10 Aug 202210:37:33 AM
महागठबंधन सरकार के संभावित मंत्रियों के नाम की चर्चा

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में आरजेडी कोटे से तेजस्‍वी यादव उपमुख्‍यमंत्री बनेंगे। इसके अलावा आरजेडी से तेज प्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, भाई वीरेन्द्र, ललित यादव, अनिता देवी, जीतेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, समीर महासेठ, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू व सुरेन्द्र राम आदि के नाम भी चर्चा में हैं। जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान के नाम की चर्चा है। कांग्रेस के मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान व राजेश कुमार तो हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन मंत्री बन सकते हैं।

10 Aug 202210:29:04 AM
आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव लेंगे शपथ

आज केवल मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव लेंगे पद की शपथ। कांग्रेस नेता अजित शर्मा ने दी जानकारी। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के अन्‍य सदस्‍यों को शपथ ग्रहण बाद में होगा।

10 Aug 202210:19:39 AM
यूपीए के संयोजक बनाए जा सकते हैं नीतीश कुमार

नीतीश कुमार संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के संयोजक बनाए जा सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इसे लेकर कांग्रेस अण्‍यक्ष सोनिया गांधी ने सहमति दे दी है।

10 Aug 202210:05:24 AM
सरकार से हटते ही बदला जा रहा नेमप्‍लेट

 भाजपा के बिहार की सरकार से हटते ही माननीयों के आवास पर लगा नेम प्‍लेट बदला जाने लगा है। उनके नाम के आगे पूर्व शब्‍द जोड़ा जा रहा है। 

10 Aug 20229:48:27 AM
नीतीश साथ छोड़ेंगे, बीजेपी को पहले से थी आशंका

बीजेपी को नीतीश कुमार के अलग हाेने की आशंका थी, लेकिन उसने नीतीश कुमार को मनाने की कोशिश नहीं की। बीजेपी यह भांप चुकी थी कि नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका तलाश रहे हैं। इसमें उन्‍हें बिहार में आरजेडी तथा दिल्ली में कांग्रेस की मदद की दरकार होगी। एनडीए में रहते नीतीश कुमार का राष्‍ट्रीय राजनीति में उभरना मुश्किल था, क्‍योंकि बीजेपी में नरेंद्र मोदी का प्रभावी चेहरा है।

10 Aug 20229:32:37 AM
तेजस्‍वी के सामने वादा निभाने की चुनौती

बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में तेजस्‍वी के उस वादे की याद लोग दिलाने लगे हैं जब उन्‍होंने 10 लाख रोजगार का वादा किया था। 

10 Aug 20229:32:37 AM
तेजस्‍वी के सामने वादा निभाने की चुनौती

बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में तेजस्‍वी के उस वादे की याद लोग दिलाने लगे हैं जब उन्‍होंने 10 लाख रोजगार का वादा किया था। 

10 Aug 20229:32:25 AM
तेजस्‍वी के सामने वादा निभाने की चुनौती

बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में तेजस्‍वी के उस वादे की याद लोग दिलाने लगे हैं जब उन्‍होंने 10 लाख रोजगार का वादा किया था। 

10 Aug 20229:15:44 AM
आरजेडी ने गृह विभाग के अलावा विधानसभाध्‍यक्ष का पद भी मांगा

Bihar News: बिहार में महागठबंधन सरकार के गठन की तैयारी जारी है। घटक दलों में अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। इस बीच खबर मिली है कि आरजेडी ने नीतीश कुमार से गृह विभाग के अलावा विधानसभाध्यक्ष का पद भी मांगा है।

10 Aug 20229:12:06 AM
एनडीए सरकार में नहीं कर पा रहे थे काम

Bihar Politics: पूर्व मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि भाजपा के मंत्री केवल केंद्र की बात करते हैं। काम बिहार में होता है तो बात भी  बिहार की होनी चाहिए। एनडीए की सरकार में ठीक तरह से काम नहीं कर पा रहे थे।  

10 Aug 20229:04:31 AM
शपथ ग्रहण की तैयारी तेज

Bihar News: नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा समेत अन्‍य इंतजाम किए जा रहे हैं। 

10 Aug 20228:52:22 AM
आरसीपी सिंह का नीतीश पर हमला, बोले- जनादेश से विश्वासघात किया

Bihar Politics: बीजेपी से रिश्‍ता खत्‍म कर महागठबंधन के साथ जाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है। आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाजे हुए कहा है कि साल 2020 उके चुनाव में जनता ने एनडीए के पक्ष में वोट दिया था।

10 Aug 20228:33:15 AM
मंत्रियों और विभागों को लेकर कयासों का बाजार गर्म

बिहार में नई सरकार के सीएम और डिप्‍टी सीएम दोपहर बाद शपथ लेंगे। अब मंत्री पद को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। खासकर गृह मंत्रालय को लेकर। क्‍या सीएम खुद ये विभाग रखेंगे या तेजस्‍वी को सौंप देंगे, इसकी चर्चा हो रही है।   

10 Aug 20228:32:16 AM
सुशील मोदी ने कहा- आरसीपी के जरिए जेडीयू तोड़ने की बात झूठ

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को आरजेडी वह सम्मान नहीं देगा, जो उन्हें बीजेपी ने दिया। हमने ज्यादा सीटें हासिल करने के बावजूद उन्हें मुख्‍यमंत्री बनाया और कभी भी उनकी पार्टी तोड़ने की कोशिश नहीं की। आरसीपी सिंह के माध्‍यम से जेडीयू तोड़ने की बात झूठ है।

10 Aug 20228:11:44 AM
राबड़ी आवास पर सुबह से लगी समर्थकों की भीड़

पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर सुबह से समर्थकों की भीड़ लगी है। तेजस्‍वी यादव को बधाई देने के लिए फूलों का गुलदस्‍ता लेकर कई जिलों से कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 

10 Aug 20227:58:25 AM
नीतीश कुमार के खिलाफ बीजेपी का महाधरना आज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए छोड़कर महागठबंधन में जाने के कदम पर नाराजगी जताते हुए बीजेपी ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ आज सभी जिलों में जेडीयू के खिलाफ बीजेपी विरोध प्रदर्शन (महाधरना) करेगी। इसके बाद प्रखंड स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

10 Aug 20227:52:15 AM
भाजपा आज से शुरू करेगी आंदोलन

एनडीए से अलग होकर राजद के साथ सरकार बनाने जा रहे नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदेश कार्यालय पर आज भाजपा की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 

10 Aug 20227:41:27 AM
भाजपा वाले विभाग के मंत्री पद राजद-कांग्रेस को

भाजपा के पास जिन विभागों के मंत्रालय थे, वे अब राजद, कांग्रेस और अन्‍य दलों के बीच बांटे जाएंगे। ऐसी चर्चा चल रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

10 Aug 20227:16:22 AM
जेडीयू को मिलने वाले संभावित विभाग...
  • शिक्षा
  • ऊर्जा
  • योजना एवं विकास
  • परिवहन
  • ग्रामीण विकास
  • समाज कल्याण
  • सूचना एवं जनसंपर्क
  • खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  • ग्रामीण कार्य
  • अल्पसंख्यक कल्याण .
10 Aug 20227:15:16 AM
आरजेडी व कांग्रेस को मिलने वाले संभावित विभाग...
  • पथ निर्माण
  • स्वास्थ्य
  • भवन निर्माण
  • पशु एवं मत्स्य संसाधन
  • वित्त
  • कृषि
  • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  • श्रम संसाधन
  • सूचना प्रौद्योगिकी
  • उद्योग
  • नगर विकास
  • पंचायती राज
  • पर्यावरण वन एवं जलवायु  परिवर्तन
  • पर्यटन
  • कला संस्कृति
  • खान एवं भूतत्व
  • आपदा प्रबंधन
  • पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
  • राजस्व एनं भूमि सुधार  20 गन्ना उद्योग
10 Aug 20227:13:49 AM
ऐसा हो सकता है विभागों का संभावित बंटवारा

नई सरकार में सामान्य प्रशासन व गृह विभाग को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पसंदीदा गृह विभाग आरजेडी अपने पास चाहता है। हालांकि, पथ निर्माण विभाग व स्‍वास्‍थ्‍य सहित कई बड़े विभाग आरजेडी को दिए जा सकते हैं।

10 Aug 20227:11:14 AM
महागठबंधन की नई सरकार का फार्मूला तय

नीतीश कुमार की महागठबंधन की नई सरकार का फार्मूला तय हो चुका है। इसकी घोषणा नहीं की गई है, पर सूत्र बताते हैं कि जेडीयू को एक दर्जन विभाग मिलेंगे तो आरजेडी व कांग्रेस को 20 विभाग दिए जाने हैं। विधानसभा अध्यक्ष जेडीयू कोटे से रहेंगे।

10 Aug 20227:09:08 AM
आठवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार आज आठवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। वे अब तक हर बार कार्यकाल के बीच ही इस्‍तीफा देकर दोबारा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेते रहे हैं।

10 Aug 20227:07:20 AM
महागठबंघन विघायक दल के नेता चुने गए नीतीश, आज बनेंगे मुख्‍यमंत्री

नीतीश कुमार बिहार में महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने गए। इसके बाद उन्‍होंने 164 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्‍यपाल को सौंपा तथा दोबारा महागठबंधन का मुख्‍यमंत्री बनने का दावा पेश किया। राज्‍यपाल ने उन्‍हें बुधवार को दो बजे सरकार गठन का समय दिया है। उनके साथ तेजस्‍वी यादव भी उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

10 Aug 20227:04:45 AM
मंगलवार को छोड़ा बीजेपी का साथ, दिया इस्‍तीफा

नीतीश कुमार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में विजयी होकर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में मुख्‍यमंत्री बने थे। बीते दिन इस सरकार का द-एंड उस समय हो गया, जब नीतीश कुमार ने राज्‍यपाल से मिलकर अपना इस्‍तीफा सौंप दिया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us