Move to Jagran APP

सीएम नीतीश कुमार आज लेंगे जदयू की प्राथमिक सदस्यता, जानिए क्या है मामला

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे। दरअसल, सदस्यता अभियान के आरंभ के दौरान पार्टी संविधान के मुताबिक इस औपचारिकता का निर्वाह जरूरी है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sun, 05 Jun 2016 08:07 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2016 07:35 PM (IST)
सीएम नीतीश कुमार आज लेंगे जदयू की प्राथमिक सदस्यता, जानिए क्या है मामला

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद वे सक्रिय सदस्य भी बनेंगे। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सदस्यता ग्रहण कराएंगे।

loksabha election banner

दरअसल, सदस्यता अभियान के आरंभ के दौरान पार्टी संविधान के मुताबिक इस औपचारिकता का निर्वाह जरूरी है।

रविवार से पार्टी का सदस्यता अभियान बिहार के बाहर भी प्रत्येक राज्य में चलेगा। बिहार में पचास लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इस दौरान नीतीश कुमार खुद भी फिर से सक्रिय सदस्य बनेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव कोसी क्षेत्र में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।

नीतीश रविवार सुबह 11 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। सक्रिय सदस्य बनने के लिए पहले वे पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनेंगे। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सदस्यता ग्रहण कराएंगे। नीतीश कुमार फिर दीघा विधानसभा क्षेत्र के 305 नंबर बूथ के 25 मतदाताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराकर सक्रिय सदस्य बनेंगे।

नीतीश वोट डालने के लिए पहले बख्तियारपुर जाते थे, परन्तु अब उनका नाम दीघा विधानसभा के बूथ संख्या 305 में दर्ज हो गया है जो राजभवन में स्थित है।

पार्टी संविधान के मुताबिक सदस्यता अभियान आरंभ होने पर पुराने सदस्य भी फिर से सदस्यता ग्रहण करते हैं। सक्रिय सदस्य बनने के लिए उन्हें 25 लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाना पड़ता है।

अभियान के शुभारंभ के मौके पर नीतीश कुमार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को प्राथमिक सदस्य बनाएंगे। सिंह फिर बक्सर स्थित राजपुर विधानसभा के बूथ संख्या 148 के 25 मतदाताओं को प्राथमिक सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बनेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों, विधायकों एवं सांसदों के अलावा मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में कैंप कर खुद भी 25-25 प्राथमिक सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता लेने का निर्देश दिया गया है।

सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद रहने के कारण वशिष्ठ नारायण सिंह अपने क्षेत्र नहीं जाएंगे। उनके प्रतिनिधि उनके एवज में 25 प्राथमिक सदस्य बनाएंगे। शरद यादव मधेपुरा में रहेंगे और वहां से वह सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा के लिए सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।

बिहार में पार्टी ने अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे का निर्णय लिया है। इसके तहत पार्टी के युवा प्रकोष्ठ को पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि कुल 50 लाख सदस्य बनाने का टारगेट है। बिहार के बाहर के लिए कोई लक्ष्य नहीं रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.