Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: CM नीतीश ने गिरिराज सिंह के लिए मांगा वोट, RJD पर साधा निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बेगूसराय में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा नेता गिरिराज सिंह के लिए वोट अपील की। इसके साथ ही नीतीश ने राजद पर जमकर हमला बोला।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 03:25 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 10:07 PM (IST)
लोकसभा चुनाव: CM नीतीश ने गिरिराज सिंह के लिए मांगा वोट, RJD पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव: CM नीतीश ने गिरिराज सिंह के लिए मांगा वोट, RJD पर साधा निशाना

 पटना, जेएनएन।  सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री और एनडीए के प्रत्याशी गिरिराज के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी राजद पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 15 साल तक पति पत्नी का राज था।

prime article banner

दोनों को राज्य में काम करने का मौका मिला। लेकिन उन्होंने काम नहीं किया। जब पति जेल गए तो पत्नी को सत्ता पर बैठा दिया। यह कहा कि महिलाओं के विकास के लिए महिला मुख्यमंत्री होना चाहिए। लेकिन आप सब बताइये कि पत्नी ने महिलाओं के लिए क्या काम किया है?

राजद नेताओं के बयान पर सीएम नीतीश ने साधा निशाना और कहा कि, 'मानव श्रृंखला में हाथ पकड़ने वाले क्या-क्या बोल रहे', हम काम करते है कुछ लोग जुबान चलाते हैं, कुछ लोग सत्ता में आने पर माल बनाते हैं, 'कहते है कि हमें फसाया गया है, उन्हें किसी ने नहीं फसाया है।' वे लोग सत्ता में सेवा करने नहीं मेवा कमाने आते हैं। उन लोगों को सेवा से कोई मतलब नहीं है। मैं आपसे कहता हूं कि आप ऐसी सोच वाले लोगों से सावधान रहिएगा।

बिहार में अब महिलाएं हुईं हैं सशक्त

सीएम नीतीश ने कहा कि हमारे शासनकाल में महिलाओं में जागरूता आई है। हमने ग्राम पंचायत में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। अब 1 लाख से अधिक महिला जनप्रतिनिधि के रूप में काम कर रहीं हैं। स्कूलों में लड़कियों की संख्या कम थी इसलिए हमने पोशाक योजना और साइकिल योजना की शुरूआत की। अब लड़कियां साइकिल चलाकर स्कूल जाने लगी हैं।

जब लड़कों ने मुझसे उनपर ध्यान देने की बात कही तो मैने उनके लिए भी साइकिल योजना की शुरूआत की। हम किसी की उपेक्षा नहीं करते। लड़का लड़की सब बराबर हैं।

अब बिहार में लालटेन की जरूरत नहीं

सीएम नीतीश ने कहा कि पहले राज्य में बिजली की स्थिति क्या थी सबको पता हैं। लेकिन अब बिजली की स्थिति सुधरी है। पहले गांव में बिजली के तार पर लोग कपड़ा सुखाते थे। लेकिन अब घर घर बिजली पहुंच गई है। अब हर घर में बल्ब जलता है लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है। हमारा संकल्प है कि हम खेती के लिए अलग से बिजली की सुविधा दें। जिससे किसानों को लाभ मिल सके और उनके आय में वृद्धि हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.