विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अदालती कार्रवाई रोककर कराया गया खाली

By Uma ShankarEdited By: Nishant Bharti
Published: Fri, 18 Sep 2026 12:28 PM (IST)

पटना सिविल कोर्ट और पटना सिटी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

पटना में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

पटना में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

HighLights

  1. पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

  2. अदालती कार्रवाई रोककर पूरे परिसर को तुरंत खाली कराया गया।

  3. पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड जांच में जुटे।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना सिविल कोर्ट और पटना सिटी सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा तंत्र हरकत में आ गया। एहतियात के तौर पर चल रही अदालती कार्रवाई को तुरंत रोक दिया गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। जज, वकील और मुकदमों के सिलसिले में आए आम लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.17.52 PM

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड के साथ पूरे कोर्ट परिसर और संवेदनशील इलाकों की सघन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और धमकी देने वाले का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- बिहार के भूमिहीनों को बड़ी राहत, 'अभियान बसेरा' के तहत आवेदन देने नहीं जाना होगा पटना मुख्यालय