विकास में जमुई की लंबी छलांग पर गदगद हैं चिराग पासवान, जानें क्या है मामला
बिहार का जुमई जिला विकास में लंबी छलांग लगाया है। इस पर लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान गदगद हैं।
पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार का जुमई जिला विकास में लंबी छलांग लगाया है। इस पर लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान गदगद हैं। चिराग ने शनिवार को कहा कि देश में तीव्र गति से विकास की छलांग लगाने वाले शीर्ष के पांच जिलों में शामिल हो गया है जमुई। नीति आयोग की 2018 की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
उन्होंने कहा कि जमुई के विकास की गति यह है कि यह झारखंड के राज्य मुख्यालय रांची से भी आगे आ गया है। उन्होंने कहा कि जमुई के विकास की चर्चा आज देश-विदेश में हो रही है। मैैं जमुई संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील हूं। प्रयत्न का नतीजा अब सामने आ रहा है।
चिराग ने कहा कि विकास के मामले में जमुई जिला देश के पांच शीर्ष जिलों में नीति आयोग के आकलन के बाद शामिल हुआ है। किसी गैर सरकारी संगठन या फिर किसी का यह व्यक्तिगत आकलन नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पौष्टिकता, कृषि, जल संसाधन, कौशल विकास, वित्तीय समग्रता और आर्थिक समग्रता के पैमाने पर रैैंकिंग निर्धारित की गई है।