Move to Jagran APP

हिमालय से आ रही बर्फीली हवा, ठिठुर रहा बिहार

पटना और तापमान का पूर्वानुमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में) तारीख : न्यूनतम तापमान : अधिकतम त

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Dec 2017 01:38 AM (IST)Updated: Sat, 02 Dec 2017 01:38 AM (IST)
हिमालय से आ रही बर्फीली हवा, ठिठुर रहा बिहार
हिमालय से आ रही बर्फीली हवा, ठिठुर रहा बिहार

पटना और तापमान का पूर्वानुमान

loksabha election banner

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

तारीख : न्यूनतम तापमान : अधिकतम तापमान

01 दिसंबर : 11 : 27

02 दिसंबर : 11 : 27

03 दिसंबर : 10 : 26

04 दिसंबर : 11 : 26

05 दिसंबर : 11 : 26

06 दिसंबर : 12 : 27

07 दिसंबर : 12 : 27

::::::::::::::::::::::::::::

जागरण संवाददाता, पटना : रविवार की सुबह कुछ ज्यादा सर्द होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक इस मौसम में अब तक की सबसे सर्द सुबह। पटना का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। एक-दो दिन पहले की तुलना में एक डिग्री कम। शुक्रवार को यह 11.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इस कारण सर्दी बहुत सताने वाली नहीं रही, लेकिन स्मॉग सरीखी स्थिति से जनजीवन पर पर्याप्त असर पड़ा।

शुक्रवार की अलसुबह आकाश में धुंध की बदौलत सूरज का तेज कम पड़ गया। दोपहर तक ऐसी ही स्थिति रही। सुबह के समय हवा में नमी बढ़ी हुई थी। इस कारण कनकनी का अहसास भी होता रहा। इसकी असल वजह हिमालय से आने वाली बर्फीली हवा है। आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली इस ठंडी हवा की बदौलत दिन के तीसरे पहर से ठंड बढ़ गई।

सप्ताह भर पहले भी कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई थी। उसके असर से बिहार में पछुआ हवा बहने लगी। नवंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान में पर्याप्त गिरावट दर्ज की गई। अलसुबह कनकनी बढ़ गई। शुक्रवार को पटना की हवा में 76 फीसद नमी दर्ज की गई। तापमान में कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम और न्यूनतम तापमान तापमान के बीच 15.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि।

सुबह में कोहरा और धुंध : पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने सोमवार तक गलन के बढ़ते जाने का अनुमान लगाया है। उनके मुताबिक हिमालय से बर्फीली हवा मैदानी भाग में आ रही है। इस कारण पटना सहित पूरे बिहार में गलन जैसी स्थिति बनेगी। शुक्रवार को पूर्णिया की हवा में दर्ज 98 फीसद नमी इसका प्रमाण है। अनुमान है कि शनिवार की सुबह पटना के आकाश में धुंध और कोहरा छाया रहेगा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आकाश साफ होता जाएगा।

नवंबर का रिकॉर्ड : अधिकतम तापमान में गिरावट के पैमाने पर 25 नवंबर ने पिछले सात वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पटना में उस दिन अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस साल 21 नवंबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट की शुरुआत हुई। 22 नवंबर से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। दिसंबर की पहली तारीख को इसमें मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

----------

शनिवार के लिए पूर्वानुमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

शहर : न्यूनतम तापमान : अधिकतम तापमान : आकाश का अंदाज

1. पटना : 11 : 27 : सुबह में धुंध/ दिन में आकाश साफ

2. गया : 09 : 26 : सुबह से शाम तक साफ रहेगा आकाश

3. भागलपुर : 11 : 27 : सुबह में धुंध/ दिन में आकाश साफ

4. पूर्णिया : 10 : 28 : सुबह से शाम तक साफ रहेगा आकाश

::::::::::::::::::::::::::::


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.