Chhath Puja 2023 Live: सूर्य को अर्घ्य देने छठ घाटों पर उमड़ रहे श्रद्धालु, देखें कई शहरों से आ रहीं तस्वीरें
Chhath Puja 2023 Day 3: बिहार की राजधानी पटना में महापर्व छठ पर रविवार से सोमवार की दोपहर तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा । निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों पर रोक रहेगी। दीघा से गायघाट और अटल पथ की ओर आर ब्लाक तक वाहन नहीं चलेंगा। वैशाली और सारण के लिए गांधी सेतु का उपयोग कर सकते हैं। यातायात की जानकारी 9470630615 और 0612-2219151 पर ले सकते हैं।

Chhath Puja Evening Arghya: लोक आस्था के महापर्व छठ के आज तीसरे दिन रविवार को पहला अर्घ्य दिया गया। इस दौरान छठ व्रती समेत सभी श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज की पूजा की। बिहार के सभी जिलों में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। छठ व्रती को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए घाट पर साफ-सफाई का ध्यान रखा गया है। खतरनाक घाटों का निरीक्षण कर उसे प्रतिबंधित किया गया है।
महाराष्ट्र में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जुहू बीच पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
#WATCH | Maharashtra: Devotees offer 'Araghya' to the rising Sun at Juhu Beach as part of #ChhathPooja pic.twitter.com/cmRDooLF6j
— ANI (@ANI) November 20, 2023

नंगल में सतलुज दरिया के घाट पर छठ पूजा के लिए पहुंचे भक्त। नंगल में पूजन से घाट भी जगमगा उठा है।
ओडिशा में छठ पूजा के मौके पर श्रद्धालुओं ने भुवनेश्वर में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
#WATCH | Odisha: Devotees give 'Araghya' to the rising Sun in Bhubaneswar as part of #ChhathPooja
— ANI (@ANI) November 20, 2023
(Visuals from Kuakhai Ghat) pic.twitter.com/qmLlT5HTLW
छठ पूजा के अवसर पर गोरखपुर में श्रद्धालुओं उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees give 'Araghya' to the rising Sun in Gorakhpur as part of #ChhathPooja pic.twitter.com/L3Fl4biX2C
— ANI (@ANI) November 20, 2023
दिल्ली के आईटीओ घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का ड्रोन से लिया गया वीडियो।
#WATCH | Drone visuals of #ChhathPooja preparations at Delhi's ITO Ghat. https://t.co/dEUcltDzvY pic.twitter.com/8VQc8XfVDC
— ANI (@ANI) November 20, 2023
दिल्ली के गौतम नगर के सेंट्रल पार्क में छठ की तैयारी चल रही है। यह पर्व आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ समाप्त होगा। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचने लगे हैं।
#WATCH | Chhath preparations underway at Central Park in Delhi's Gautam Nagar. The festival will end today morning with 'Araghya' to the rising Sun.
— ANI (@ANI) November 19, 2023
#ChhathPooja pic.twitter.com/ZtboTzSSJm
पटना के दीघा गंगा घाट पर पहुंचे छठ व्रती। यह पर्व आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ समाप्त होगा। एक भक्त ने कहा कि यह परंपरा तब से चली आ रही है जब हम बच्चे थे। हम हर साल ऐसा करते हैं। छठ मैया हमारे परिवार में खुशियां भरती है और इसलिए हम ऐसा करते हैं।
#WATCH | Bihar: A devotee says, "This tradition has been going on since we were kids. We do this every year. 'Chhath Maiya' ensures happiness in our family and so we do it..." https://t.co/1QTrdtTZ3i pic.twitter.com/bxB7Pnif0M
— ANI (@ANI) November 19, 2023

रक्सौल आश्रम रोड स्थित छठिया घाट पर उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने जाते छठव्रती

सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व की समाप्ति होगी। सूर्य को अर्घ्य देन के लिए लोग घाटों पर पहुंचने लगे हैं।

मुंगेर के कष्टहरणी घाट पर छठ के मौके पर व्रतियोंं की भीड़ उमड़ी।
झारखंड: रांची में छठ पूजा 2023 के अवसर पर लोगों ने संध्या अर्घ्य दिया। काफी संख्या में लोग घाट पर नजर आए।
#WATCH झारखंड: रांची में छठ पूजा 2023 के अवसर पर लोगों ने संध्या अर्घ्य दिया। pic.twitter.com/EfvD09vgd4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2023

सिमरी बख्तियारपुर हाई स्कूल छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

औरंगाबाद के देव सूर्यकुण्ड में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां भारी संख्या में लोग उपासन के लिए उपस्थित रहे।
पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में छठ पूजा 2023 अवसर पर लाल मोहन मल्लिक निरंजन घाट पर लोगों ने संध्या अर्घ्य दिया।
#WATCH पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में 'छठ पूजा 2023' के अवसर पर लाल मोहन मल्लिक निरंजन घाट पर लोगों ने संध्या अर्घ्य दिया। pic.twitter.com/M7n4hFwsmq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2023
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ पूजा के अवसर पर हटनिया तालाब में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
#WATCH रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ पूजा के अवसर पर हटनिया तालाब में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। pic.twitter.com/3YZX6lITuF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा के अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आप सबको आस्था के महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं... छठ भारत की समृद्ध परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए आम आस्था को उजागर करता है।
#WATCH लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा के अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, "आप सबको आस्था के महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं... छठ भारत की समृद्ध परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए आम आस्था को उजागर करता है। हमारा देश आस्था का देश है और… pic.twitter.com/arajohQjg2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2023

मधेपुरा में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

बांका के मंदार स्थित पापहरणी सरोवर में व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। काफी संख्या में श्रद्दालु घाट पर नजर आए।

शिवहर में घर पर बने घाट पर व्रती ने अर्घ्य दिया। वहीं, शहर के पछियारी पोखर स्थित छठ घाट पर भी व्रतियों की भीड़ जुटी रही। पुरनहिया स्थित घाट पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु आए।

व्रतियों ने गया के सूर्य कुंड में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान घाट पर खासी संख्या में भीड़ रही। वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएम व सिटी एसपी भी वहां मौजूद रहे।

लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर जन सैलाब उमड़ा हुआ है। बच्चे, महिलाएं, वृद्ध से लेकर सभी आयु वर्ग के लोग घाटों पर जमे हैं। उत्सवी माहौल में छठ पूजा हो रही है।
कई व्रती दंड प्रणाम करते घाट पहुंच रहे हैं। करीब पांच बजे अर्घ्य अर्पित किया जायेगा। इसके लिए घाटों को भव्य तरीके से सजाया गया है। कहीं झिलमिल लाइट्स लगाए गए हैं तो कहीं घी के दीए घाट की रौनकता में चार चांद लगा रहे हैं। साहू पोखर, पड़ाव पोखर, पताही पोखर, आश्रम घाट, अखड़ाघाट समेत शहर के सभी नदी व पोखर घाट के साथ ही घर और छतों पर बने घाट पर व्रतियों का पहुंचना शुरू हो गया है।

रक्सौल के आश्रम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है। वहीं कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

बेतिया में एक श्रद्धालु को ठेले पर डाली लेकर छठ घाट ले जाते हुए देखा गया। वहीं भारी संख्या में महिलाएं भी छठ घाट पहुंच रही हैं।

बेतिया में छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। यहां डाली लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

रक्सौल छठ घाट पर से कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि छठ व्रती घाट की तरफ जा रही हैं। वहीं सिर पर डाली उठाकर लोग घाट की तरफ जा रहे हैं।

घाट के निरीक्षण के दौरान मंत्री इस्माइल मंसूरी ने घाट का निर्माण किया। मंत्री ने कहा छठ आपसी भाईचारा का पर्व है। इसमें वर्त करने वाले और पर्व में सहयोग करने वाले सबको पुण्य मिलता है। कांटी प्रखण्ड के संगमघाट,दादर पुल,मधुबन कलबारी, लसकरीपुर मठ,पहाड़पुर,गंगाराम पोखर,दामोदरपुर पोखर सहित दर्जनों छठ घाटों का निरीक्षण किया। मौके पर प्रमुख कृपाशंकर शाही, कांटी अंचलाधिकारी शेखर राज,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आनन्द कुमार विभूति आदि शामिल रहे।
शहर तिथि सूर्योदय सूर्यास्त
पटना 19 नवंबर 6.09 5.00
पटना 20 नवंबर 6.10 4.59
..............................
गया 19 नवंबर 6.09 AM 5.02 PM
गया 20 नवंबर 6.09 AM 5.01 PM
................................
भागलपुर 19 नवंबर 6.02 4.53
भागलपुर 20 नवंबर 6.02 4.52
............................
पूर्णिया 19 नवंबर 6.00 4.52
पूर्णिया 20 नवंबर 6.01 4.50
...........................1
जहानाबाद 19 नवंबर 6.09 5.01
जहानाबाद 20 नवंबर 6.10 5.01
...............................
मुजफ्फरपुर 19 नवंबर 6.09 4.58
मुजफ्फरपुर 20 नवंबर 6.10 4.58
..............................
सारण 19 नवंबर 6.11 5.01
सारण 20 नवंबर 6.12 5.01
.......................
दरभंगा 19 नवंबर 6.04 4.55
दरभंगा 20 नवंबर 6.08 4.55
...............................
सुपौल 19 नवंबर 6.04 4.53
सुपौल 20 नवंबर 6.05 4.53
..........................
अरवल 19 नवंबर 6.11 5.02
अरवल 20 नवंबर 6.11 5.02
............................
रोहतास 19 नवंबर 6.13 5.05
रोहतास 20 नवंबर 6.14 5.05
..........................
मधुबनी 19 नवंबर 6.07 4.55
मधुबनी 20 नवंबर 6.08 4.54
.........................
पूर्वी चंपारण 19 नवंबर 6.12 4.59
पूर्वी चंपारण 20 नवंबर 6.13 4.59
..............................
शेखपुरा 19 नवंबर 6.06 4.58
शेखपुरा 20 नवंबर 6.06 4.57
............................
गोपालगंज 19 नवंबर 6.14 5.01
गोपालगंज 20 नवंबर 6.14 5.01
छठ महापर्व के लिए दानापुर से दीदारगंज तक करीब 25 किलोमीटर में 100 से अधिक गंगा घाटों को दुल्हन की तरह सजा कर तैयार कर लिया है। शहर के 71 तालाबों और पाकों में भी व्रतियों के अर्घ्य देने की व्यवस्था कर ली गई। पटना नगर निगम ने 13 घाटों को माडल घाट घोषित किया है। दीघा में गंगा जेपी सेतु पुल के पूर्वी भाग से गेट नंबर 93, 92 होते गेट नंबर 83 तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा घाट हैं। चारों घाट पर सुरक्षा के लिए गंगा में बैरिकेडिंग किया गया है। अटल पथ, दीघा, गेट नंबर 92 और 93 के अलावा गेट नंबर 83 से इन घाटों के करीब पार्किंग स्थल तक वाहन से पहुंच सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है।
सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 19, 2023
भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है।
जय छठी मइया! pic.twitter.com/rrIY7W3VHZ
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने छठ पूजा की बधाई देते हुए अपने x हैंडल पर लिखा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएx। छठ मैया आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें एवं सबो के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम और बरकत दें। जय छठ मैया की।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 19, 2023
छठ मैया आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें एवं सबो के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम और बरकत दें। जय छठ मैया की। #ChathPooja #छठ_पूजा pic.twitter.com/YMi37z7lMM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने x हैंडल पर छठ की बधाई देते हुए लिखा कि छठ पूजा के पावन पर्व पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं। छठ पूजा सूर्यदेव की आराधना करने के साथ ही जलस्रोतों की पूजा करने का अवसर भी है। प्रकृति से जुड़ा यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम विकास और पर्यावरण का संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।
छठ पूजा के पावन पर्व पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूँ। छठ पूजा सूर्यदेव की आराधना करने के साथ ही जलस्रोतों की पूजा करने का अवसर भी है। प्रकृति से जुड़ा यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम विकास और पर्यावरण का…
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 19, 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छठ महापर्व के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। भगवान सूर्य का आशीर्वाद आप सभी को प्राप्त हो। जय छठी मइया!
छठ महापर्व के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएँ। भगवान सूर्य का आशीर्वाद आप सभी को प्राप्त हो। जय छठी मइया! pic.twitter.com/0bAISFPzsg
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 19, 2023
बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छठ पूजा/पर्व की देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। इस अवसर पर कुदरत से यही प्रार्थना है कि वह सबके बेहतर जीवन की मनोकामनायें पूरी करे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal) ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएँ। छठी मईया आप सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रखें, समृद्ध रखें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।
भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएँ। छठी मईया आप सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रखें, समृद्ध रखें और आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 19, 2023
अमित शाह (Amit Shah) ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज देश के विभिन्न भागों में असंख्य लोग बड़े हर्ष और श्रद्धा से छठ पूजा का पावन पर्व मना रहे हैं। छठी मैया से यह कामना करता हूँ कि सूर्य आराधना का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये। छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज देश के विभिन्न भागों में असंख्य लोग बड़े हर्ष और श्रद्धा से छठ पूजा का पावन पर्व मना रहे हैं। छठी मैया से यह कामना करता हूँ कि सूर्य आराधना का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये।
— Amit Shah (@AmitShah) November 19, 2023
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/4IpMywaqOl
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मंगलकामना करता हूँ कि यह पावन पर्व सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और ख़ुशहाली लाएं। सबों के जीवन में सफलता का प्रवाह हो, सभी लक्ष्यों की सुखद प्राप्ति का आशीर्वाद हो एवं सबों के जीवन में कामयाबी का निरंतर वरदान हो। हाथ जोड़ कर मैया से यही विनती है। जय छठी मैया।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 19, 2023
मंगलकामना करता हूँ कि यह पावन पर्व सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और ख़ुशहाली लाएं। सबों के जीवन में सफलता का प्रवाह हो, सभी लक्ष्यों की सुखद प्राप्ति का आशीर्वाद हो एवं सबों के जीवन में कामयाबी का निरंतर… pic.twitter.com/EUgtg8cZKu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!
महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2023
महापर्व छठ पर रविवार से सोमवार की दोपहर 12 बजे तक के लिए शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी। दीघा से गायघाट और अटल पथ की ओर आर ब्लाक तक कोई वाहन नहीं चलेंगा। ऐसे में वैशाली और सारण जाने वाले गांधी सेतु का उपयोग कर सकते हैं। वाहन चालक यातायात संबंध जानकारी लेने के लिए इन नंबरों 9470630615 और 0612-2219151 पर कॉल कर सकते हैं।
महापर्व छठ के तीसरे दिन आज शाम को डूबते सूरज की पूजा की जाएगी। इसे लेकर बिहार के प्रत्येक जिले में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। कई घाटों पर जहां हेल्प डेस्क बनाए गए हैं,वहीं गोताखोरों की टीम भी मौजूद रहेगी। आज शाम सूर्यास्त के समय सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। शाम में अर्घ्य देने का सही समय 5 बजकर 26 मिनट है। आज परिवार के सभी सदस्य छठ व्रती के साथ घाट पर जुटेंगे। अर्घ्य देने के बाद डूबते सूरज की तरफ हाथ जोड़कर प्रार्थना की जाती है।
