Move to Jagran APP

सीएम नीतीश आवास पर छठ की रौनक, प्रसाद ग्रहण करने राज्‍यपाल भी पहुंचे

सीएम नीतीश के आवास पर छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को खरना के अवसर पर वहां आम व खास लोगों का तांता लगा रहा। प्रसाद ग्रहण करने राज्‍यपाल व डिप्‍टी सीएम भी पहुंचे।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 25 Oct 2017 07:40 PM (IST)Updated: Wed, 25 Oct 2017 11:05 PM (IST)
सीएम नीतीश आवास पर छठ की रौनक, प्रसाद ग्रहण करने राज्‍यपाल भी पहुंचे
सीएम नीतीश आवास पर छठ की रौनक, प्रसाद ग्रहण करने राज्‍यपाल भी पहुंचे

पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास में छठ पूजा धूम-धाम से मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री की भाभी गीता देवी, भतीजी सुनीता कुमारी, भांजे की पत्नी रेखा कुमारी एवं भांजी विभा कुमारी छठ व्रत कर रही हैं। बुधवार को सभी ने खरना कर प्रसाद ग्रहण किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष छठ की छटा बिखरी हुई है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने राज्यपाल सत्यपाल मलिक और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से प्रसाद परोसा। इस मौके पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व आत्मानुशासन का पर्व है। अगर इस तरह का आत्मानुशासन पर्व के दस-बीस दिन बाद भी रहे तो समाज में बड़ा परिवर्तन होगा।

स्‍वच्‍छता व आत्‍मानुशासन सिखाता यह पर्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व के दौरान हर व्यक्ति स्वच्छता पर नजर रखता है। बड़े स्तर पर आत्मानुशासन दिखता है इस दौरान। उन्होंने कहा कि मेरी समझ से तो यह प्रकृति और सूर्य की पूजा है। सूर्य पर ही सब कुछ निर्भर है। इससे ज्यादा जीवंत और विश्वास का कोई दूसरा पर्व नहीं है।
मुख्‍यमंत्री के परिजन कर रहे छठ

मुख्यमंत्री के भांजे सुनील कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री की भाभी, भतीजी, भांजे की पत्नी और भांजी छठ कर रही हैं। खरना प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे लोगों में जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस, गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद आलम, पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, जदयू विधान पार्षद व प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, संजय गांधी, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह व अनिल पाठक भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री आवास पर जनप्रतिनिधियाें तथा अधिकारियों का तांता लगा रहा।

सभी व्रती एक अणे मार्ग स्थित आवास में ही अर्घ्‍य देंगी। इसके लिए वहां अस्थायी व्यवस्था की गई है। पिछले साल सात सर्कुलर रोड स्थित मुख्‍यमंत्री आवास में उनके परिजनों ने छठ व्रत किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.