Move to Jagran APP

मौसम विभाग का अनुमान, छठ तक सुबह में धुंध छाने के बाद दिन में निकलेगी धूप Patna News

छठ के साथ ही पटना के मौसम में भी बदलाव हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो त्योहार तक तापमान सामान्य रहेगा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 03:37 PM (IST)
मौसम विभाग का अनुमान, छठ तक सुबह में धुंध छाने के बाद दिन में निकलेगी धूप Patna News
मौसम विभाग का अनुमान, छठ तक सुबह में धुंध छाने के बाद दिन में निकलेगी धूप Patna News

पटना, जेएनएन। छठ पूजा शुरू होते ही राजधानी का मौसम बदल गया है। तेज धूप दिखने की बजाए सूरज पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। एेसे में राजधानी के तापमान में भी बदलाव हुआ है। शुक्रवार को पटना का टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसी तरह से गया का तापमान 29 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया।

loksabha election banner

प्रदेश में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार छठ पूजा के दौरान सुबह में धुंध और दिन में धूप निकलेगी। प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य स्तर पर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छह नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम हवा में नमी का अहसास होगा।

इधर, गुरुवार को पटना का अधिकतम 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह में आंशिक रूप से धुंध दिखी, लेकिन दिन में धूप मद्धिम रही। गया का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री और अधिकतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री और अधिकतम 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके पहले मौसम विभाग ने शुक्रवार के मौसम के लिए पूर्वानुमान निकाला था। इस हिसाब से शुक्रवार को नहाय-खाय के दिन सुबह में धुंध दिखी, वहीं दोपहर में हल्की धूप निकली। अनुमान के मुताबिक दो नवंबर को प्रथम अर्घ्य दान के दिन मौसम साफ रहेगा। तीन नवंबर को प्रात: धुंध रहने के कारण भगवान सूर्य देर से दिखाई दे सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.