Move to Jagran APP

जानिए , 'हाफ गर्लफ्रैंड' के लिए किसने मांगी डिप्टी सीएम तेजस्वी से मदद

चर्चित लेखक चेतन भगत ने विवादों से घिरे अपने उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रैंड' पर बन रही फिल्म के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मदद मांगी है। चेतन इस फिल्म की शूटिंग बिहार में करना चाहते है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 19 Apr 2016 12:12 PM (IST)Updated: Wed, 20 Apr 2016 11:57 AM (IST)
जानिए , 'हाफ गर्लफ्रैंड' के लिए किसने मांगी डिप्टी सीएम तेजस्वी से मदद

पटना। चर्चित लेखक चेतन भगत ने विवादों से घिरे अपने उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रैंड' पर बन रही फिल्म के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मदद मांगी है। चेतन इस फिल्म की शूटिंग बिहार में करना चाहते है। उनके उपन्यास का कथानक डुमरांव राजघराने से जुड़ा है और इसको लेकर पहले विवाद हो चुका है। उन्हें डर है कि बिहार में शूटिंग के दौरान कहीं फिर से इसका विरोध शुरू न हो जाए।

loksabha election banner

डुमरांव महाराज परिवार को यहां की जनता काफी सम्मान देती है। इस राजघराने ने स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोलने के लिए कई जगहों पर करोड़ों की जमीन दान में दी है। डुमरांव राजघराने के महाराजा कमल बहादुर सिंह 1952 से लेकर 1962 तक इस क्षेत्र से दो बार निर्दलीय सांसद रहे चुके हैं। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए।

अब चेतन ने शूटिंग के दौरान सुरक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री से मदद मांगी है। बताया जाता है कि उपमुख्यमंत्री ने भी उन्हें मदद का भरोसा दिया है।

बिहार में कहां करना चाहते हैं शूटिंग

चेतन भगत के उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रैंड' में बिहार के डुमरांव राज घराने का जिक्र है। वे पटना में गोलघर, पटना जंक्शन और गंगा घाटों समेत कई जगहों पर शूटिंग करना चाहते है।

चेतन पर दर्ज हुआ है मानहानि का केस

उपन्यास में विवादित बातों को लेकर डुमरांव राजघराने के युवराज चंद्र विजय सिंह ने चेतन भगत पर दिल्ली में तीन करोड़ का मानहानि का मुकदमा किया था। सिंह ने कहा था कि उनके परिवार के बारे में इस किताब में लिखी गई अपमानजनक बातें पूरी तरह से गलत हैं।

उन्होंने कहा था कि इससे उनके परिवार की जो बदनामी हुई है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती। मुकदमे के बाद उपन्यास के हिन्दी संस्करण में डुमरांव को सिमरांव करने का भी आरोप चेतन पर लगा है।

मोहित सूरी हैं निर्देशक

फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं। हीरो अर्जुन कपूर हैं। हीरोईन श्रद्धा कपूर हैं। एकता कपूर और चेतन भगत इस फिल्म के सहायक निर्देशक हैं।

हाफ गर्लफ्रैंड में क्या है विवादित

'हाफ गर्लफ्रेंड' एक गांव के लड़के, जिसे युवराज या डुमरांव राजघराने के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया गया है तथा एक शहरी लड़की की प्रेमकथा है। डुमरांव राजघराने के युवराज चंद्र विजय सिंह ने अपने मानहानि के मुकदमे में कोर्ट को बताया था कि उपन्यास में उन्हें जुआरी और शराबी के रूप में रेखांकित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.