Move to Jagran APP

बिहार: महाराष्ट्र बीजेपी का बाढ़ राहत का चेक वायरल, राजनीति तेज

बिहार सरकार को महाराष्ट्र भाजपा इकाई ने बाढ़ राहत के लिए जो चेक दिया है वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी राशि में गड़बड़ी है जिसे लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गई है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 18 Sep 2017 09:57 AM (IST)Updated: Mon, 18 Sep 2017 10:52 PM (IST)
बिहार: महाराष्ट्र बीजेपी का बाढ़ राहत का चेक वायरल, राजनीति तेज
बिहार: महाराष्ट्र बीजेपी का बाढ़ राहत का चेक वायरल, राजनीति तेज

पटना [जेएनएन]। बिहार में आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद कई राज्यों और संस्थाओं ने बाढ़ राहत कोष में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत राशि दी है। एेसा ही एक चेक महाराष्ट्र भाजपा इकाई ने भी दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है।

loksabha election banner

बाढ़ राहत के नाम पर मिलने वाला यह चेक सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से ट्रोल हो रहा है, दरअसल इस चेक की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इस पर लिखी गई राशि अपने आप में ही विरोधाभासी है। चेक में गड़बड़ी भी छोटी-मोटी नहीं, बल्कि करीब 5 लाख रुपयों की है।

तस्वीर में साफ तौर पर दिख रहा है कि चेक पर अंकों में कुछ और लिखा है जबकि अंग्रेजी शब्दों में कुछ और।   बिहार को मिले इस चेक में अंकों में यह राशि 1,25,00,000 यानी 1 करोड़ 25 लाख रुपये की है। लेकिन अंग्रेजी के शब्दों में यह राशि 1 करोड़ 20 लाख रुपया ही लिखा हुआ है।

लालू के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने इसे फर्जी करार दिया गया है। महाराष्ट्र भाजपा इकाई से बिहार को मिले इस चेक को शनिवार को एक कार्यक्रम में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सौंपा गया था।

चेक को लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय खुद मुंबई गये थे लेकिन चेक की जो तस्वीर सामने आयी उसके बाद भाजपा की बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर खिंचाई हो रही है।

 Is it "One Crore Twenty Lakhs Only" or "1,25,00,000"? Bhakts,Any idea? pic.twitter.com/sWm1S2xEnp

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 16, 2017

Such a big fraud event! Mumbai BJP chief handing ovr cheque worth of"One Cr Twenty Lakhs"& 1,25,00,000 to Bihar BJP chief & central minister pic.twitter.com/WfydNUm83q

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 16, 2017

इसका जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि लोगों को इतना समझना चाहिए कि यह पोस्टर चेक है और इसे लेकर इस तरह की टिप्पणी ठीक नहीं है। तेजस्वी खुद बताएं कि उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए क्या किया है? 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.