Move to Jagran APP

पटना आने-जाने वाली FLIGHTS के समय में बड़ा बदलाव, जानिए

कोहरा छंटते ही निजी विमान कंपनियां उड़ानों के समय सारणी में परिवर्तन करने लगी हैं। स्पाइस जेट की ओर से कई उड़ानों के समय में व्यापक बदलाव किया गया है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 11 Feb 2018 08:37 PM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 12:57 PM (IST)
पटना आने-जाने वाली FLIGHTS के समय में बड़ा बदलाव, जानिए
पटना आने-जाने वाली FLIGHTS के समय में बड़ा बदलाव, जानिए

पटना [जेएनएन]। कोहरा छंटते ही निजी विमान कंपनियां उड़ानों के समय सारणी में परिवर्तन करने लगी हैं। स्पाइस जेट की ओर से कई उड़ानों के समय में व्यापक बदलाव किया गया है। बदलाव सोमवार से लागू हो जाएगा।

loksabha election banner

मुंबई से पटना आने वाले विमान एसजी 876 मुंबई से सुबह 5.45 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 8.05 बजे पटना लैंड करेगा। इसके बाद पटना से इसी नंबर से 8.45 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। यह फ्लाइट 9.30 बजे कोलकाता पहुंचेगी। एसजी 831 नंबर की विमान चेन्नई-हैदराबाद-पटना 6.25 बजे चेन्नई से और 8 बजे हैदराबाद से उड़ान भरेगी तथा 09.55 बजे पटना लैंड करेगी। यहां से एसजी 867 बनकर बेंगलुरु व चेन्नई के लिए 10.35 बजे उड़ान भरेगी।

एसजी 868 नंबर की विमान चेन्नई-बेंगलुरु पटना 14.35 बजे उड़ान भरेगी और 17.05 बजे पटना पहुंचेगी। यहां से एसजी 832 बनकर पटना हैदाराबाद चेन्नई लिए 17.40 बजे उड़ान भरेगी और 20.10 बजे हैदराबाद एवं 22.00 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इसी तरह एसजी 741 दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट दिल्ली से 16.55 बजे उड़ान भरेगी और 18.35 बजे पटना पहुंचेगी।

एसजी 742 नंबर की विमान पटना से 19.10 बजे उड़ान भरेगी और 20.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एसजी 877 कोलकाता पटना 17.55 बजे उड़ान भरेगी और 19 बजे पटना पहुंचेगी। एसजी 877 पटना मुंबई 19.40 बजे उड़ान भरेगी और 22.20 बजे मुंबई पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.