Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Train News: बिहार में 1 जनवरी से 58 ट्रेनों के समय में बदलाव, राजधानी और वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 09:58 AM (IST)

    बिहार में 1 जनवरी से दानापुर रेल मंडल की कई प्रमुख ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। राजधानी एक्सप्रेस और वंदेभारत सहित लगभग 58 ट्रेनों के समय में 10 से 25 मिनट तक का बदलाव किया गया है। पटना तेजस राजधानी अब डीडीयू जंक्शन पर 10-15 मिनट पहले पहुंचेगी। इसके अलावा 14 अन्य ट्रेनों की समय सारणी में भी संशोधन किया गया है।

    Hero Image
    बिहार में 58 ट्रेनों का टाइम बदला (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Train Time Table Change: पहली जनवरी से दानापुर रेल मंडल होकर परिचालित होने वाली कई प्रमुख ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। मुख्य रूप से राजधानी एक्सप्रेस एवं वंदेभारत के समय में परिवर्तन किया गया है। दानापुर मंडल के लगभग 58 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकांश ट्रेनों के परिचालन में 10 से लेकर 25 मिनट तक बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना तेजस राजधानी अब डीडीयू जंक्शन पर 10-15 मिनट पहले पहुंचेगी। इसके अलावा 14 अन्य ट्रेनों की समय सारणी में भी संशोधन किया गया है।

    उन्होंने बताया कि पहली जनवरी से लागू होने वाली नई समय सारणी में आठ वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत, 14 ट्रेनों का समय में संशोधन, नौ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन, 13 ट्रेनों के मार्ग विस्तार और ती ट्रेनों की बारंबारता में वृद्धि की गई है।

    प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव

    • आसनसोल सुपर फास्ट एक्सप्रेस- पटना जंक्शन से 13:40 की जगह अब 13:30 पर रवाना होगी।
    • विक्रमशिला एक्सप्रेस- पटना जंक्शन से 16:55 की जगह अब 16:50 पर रवाना होगी।
    • डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस- पाटलिपुत्र स्टेशन से 4:15 की जगह अब 4:05 पर रवाना होगी।
    • जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस- 5:55 के बदले 5:45 बजे रवाना होगी।
    • भभुआ रोड इंटरसिटी- 5:25 के बदले अब 5:20 बजे रवाना होगी।
    • आनंद विहार जनशताब्दी एक्सप्रेस- दानापुर स्टेशन पर 4 बजे के बदले 3:50 पर रवाना होगी।
    • राजेंद्र नगर- डिब्रूगढ़ साप्ताहिक- राजेंद्र नगर टर्मिनल से 15 बजे के बदले 14:45 बजे रवाना होगी।
    • गंगा दामोदर- पटना जंक्शन से 23:30 के बदले 23:20 बजे रवाना होगी।
    • पटना- काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस- पटना जंक्शन से 17:20 के 16:45 बजे रवाना होगी।
    • कमला गंगा एक्सप्रेस-पटना जंक्शन पर 17 बजे के बदले 15:45 बजे रवाना होगी।
    • भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस- पटना जंक्शन पर 5:55 के बदले 5:45 बजे रवाना होगी।
    • सूरत भागलपुर एक्सप्रेस: पटना जंक्शन पर 11:45 बजे के बदले 11:25 बजे रवाना होगी।

    वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन

    • न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी।
    • रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस भी छह दिन चलाई जाएगी, इसका परिचालन गुरुवार को नहीं किया जाएगा।
    • पटना-गोमतीनगर वंदेभारत भी छह दिन चलाई जाएगी, उसका परिचालन शुक्रवार को नहीं किया जाएगा
    • हावड़ा-गया वंदे भारत छह दिन चलाई जाएगी, इसका परिचालन गुरुवार को नहीं किया जाएगा।
    • वाराणसी-देवघर वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी, इसका परिचालन मंगलवार को नहीं किया जाएगा।

    Bihar Weather on New Year:  1 जनवरी को पिकनिक का मजा हो सकता है किरकिरा, मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन

    Bihar Bijli News: बिहार में स्मार्ट मीटर चालू कराना पड़ा महंगा, मोबाइल देखते ही माथा पीटने लगे उपभोक्ता