Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर महापाप: अब ब्रजेश ठाकुर के करीबी सुमन शाही को तलाश रही CBI

बालिका गृह महापाप कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के सबसे करीबी रहे सुमन शाही को सीबीआइ तलाश रही है। बताया जा रहा है कि सुमन शाही ब्रजेश ठाकुर की संस्था का पूरा काम देखता था।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 05:13 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 06:00 PM (IST)
मुजफ्फरपुर महापाप: अब ब्रजेश ठाकुर के करीबी सुमन शाही को तलाश रही CBI
मुजफ्फरपुर महापाप: अब ब्रजेश ठाकुर के करीबी सुमन शाही को तलाश रही CBI

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। बालिका गृह में यौन हिंसा का भंडाफोड़ होने के बाद पहली बार मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के सबसे करीबी सुमन शाही का नाम आया है। पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा। फोन भी लगातार बंद है।

loksabha election banner

सुमन शाही ब्रजेश ठाकुर की संस्था का सारा काम देखता था। हर दिन वह समाज कल्याण विभाग में मंडराता रहता। बताया जा रहा कि सुमन शाही घर छोड़कर भूमिगत है। इसके मद्देनजर अब सीबीआइ की टीम सुमन शाही को भी तलाश रही है। शुक्रवार को उसकी तलाश में सीबीआइ की टीम मिठनपुरा स्थित घर पर पहुंची। वह फरार था। इसके बाद सीबीआइ के अधिकारियों ने सुमन के पड़ोसियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ कर जानकारी ली। 

ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ की चल-अचल संपत्ति होगी जब्त

ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ सेवा संकल्प और विकास समिति की चल-अचल संपत्ति को जब्त करने का आदेश डीएम मो. सोहैल ने जारी कर दिया। उन्होंने सभी सीओ को एनजीओ से जुड़ी संपत्ति का पता लगाने को कहा है। सेवा संकल्प और विकास समिति से जुड़े सभी पदधारकों की भी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। 48 घंटे के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। 

पदधारकों की सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रयागनाथ तिवारी, सदस्य किरण पोद्दार, सदस्य संजीता कुमारी, सदस्य डॉ. आशा, सदस्य संगीता सुभाषिणी शामिल हैं।

एसएसपी हरप्रीत कौर को भी इससे अवगत कराते हुए कहा गया कि सभी थानाध्यक्षों को तत्काल आदेश दिया जाए कि इन सभी की संपत्ति पर कड़ी नजर रखी जाए। संपत्ति बेचने की आशंका भी जताई जा रही है, इसलिए पुलिस और प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.