Move to Jagran APP

माडल मोना को गोली मारने का मामला, पटना पुलिस का दावा-जल्‍द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपित

राजीव नगर के रामनगरी सेक्टर दो में बीते मंगलवार को महिला माडल अनीता देवी उर्फ मोना को गोली मारने वाले आरोपित को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 02:14 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 02:14 PM (IST)
माडल मोना को गोली मारने का मामला, पटना पुलिस का दावा-जल्‍द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपित
माडल मोना की हालत पहले से बेहतर। फाइल फोटो

पटना, जागरण संवाददाता। राजीव नगर के रामनगरी सेक्टर दो में बीते मंगलवार को महिला माडल अनीता देवी उर्फ मोना को गोली मारने वाले आरोपित को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि शक के आधार पर पुलिस ने माडल के संपर्क में रहे एक बिल्डर के घर पर छापेमारी की थी। छानबीन में उसकी संलिप्तता नहीं पाई गई। हालांकि, उसके घर में शराब बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर गोली से घायल माडल की हालत पहले से बेहतर है। पुलिस उनसे घटना को लेकर दोबारा पूछताछ करेगी।

loksabha election banner

नवरात्र का व्रत रखा था मोना ने, कमर में लगी थी गोली 

बता दें कि माडल अनीता देवी ने नवरात्र का व्रत रख रखा था। मंगलवार की शाम वह अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ पूजा करने गई थीं। पूजा कर रात में वे स्कूटी से घर लौटी थीं। गेट खोलकर वह स्कूटी अंदर कर ही रही थीं कि तभी बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से उन्हें गोली मार दी थी। बाइक पर दो हमलावर सवार थे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। वारदात के बाद वे फरार हो गए थे। एक गोली माडल अनीता देवी की कमर में लगी थी। बाद में घायल माडल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां, उनका इलाज चल रहा है। अनीता के पति सुमन कुमार एक कंपनी में कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे हैं। महिला पहले टिक-टाक वीडियो बनाती थीं। बाद में उन्होंने माडलिंग करना शुरू कर दिया था और अपना उप नाम मोना रख लिया। वे मिस ग्लोबल बिहार प्रतियोगिता में खिताब भी हासिल कर चुकी है। पुलिस को इस मामले में उनके कुछ नजदीकियों पर शक है। राजीव नगर थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि बहुत जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.