Move to Jagran APP

राज्यसभा चुनाव: सभी प्रत्‍याशियों की स्‍क्रूटनी पूरी, निर्विरोध निर्वाचन तय

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए जितनी सीटें हैं, उतने ही प्रत्याशी मैदान में हैं।सभी के पर्चे वैध पाए गए हैं। इसके साथ ही उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 13 Mar 2018 09:04 AM (IST)Updated: Tue, 13 Mar 2018 07:40 PM (IST)
राज्यसभा चुनाव: सभी प्रत्‍याशियों की स्‍क्रूटनी पूरी, निर्विरोध निर्वाचन तय
राज्यसभा चुनाव: सभी प्रत्‍याशियों की स्‍क्रूटनी पूरी, निर्विरोध निर्वाचन तय
style="text-align: justify;">पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार से राज्यसभा की छह सीटों पर सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। मंगलवार को सभी छह प्रत्‍याशियों की स्‍क्रूटनी पूरी हो गई है। सभी के नामांकन वैध पाए गए हैं। चूंकि जितनी सीटें हैं, उतने ही पर्चे भी भरे गए हैं, इसलिए अब इसलिए मतदान की नौबत नहीं आएगी।
पर्चा भरने के आखिरी दिन भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, जदयू से वशिष्ठ नारायण सिंह और महेंद्र प्रसाद सिंह, राजद से मनोज झा और अशफाक करीम एवं कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह ने विधानसभा सचिव आरएस राय के समक्ष नामांकन किया। इसके बाद मंगलवार को पर्चों की जांच पूरी हुई। आगे 15 मार्च पर्चा वाससी की आखिरी तारीख है। अगर सबके पर्चे वैध पाए गए और आखिरी दिन तक किसी ने दावेदारी वापस नहीं ली तो उसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद सभी प्रत्याशियों की जीत का एलान कर दिया जाएगा।
सातवीं बार महेंद्र सिंह पहुंचेंगे उच्च सदन
जदयू से महेंद्र सिंह सातवीं बार राज्यसभा पहुंचेंगे। जबकि, वशिष्ठ नारायण सिंह तीसरी बार राज्यसभा जा रहे हैं। भाजपा से रविशंकर प्रसाद लगातार चौथी बार उच्च सदन के सदस्य बनेंगे। राजद से मनोज झा और अशफाक करीम को पहली बार यह मौका मिलने जा रहा है। इसी तरह कांग्रेस से अखिलेश सिंह की भी राज्यसभा में पहली इंट्री का रास्ता साफ हो गया है। वे लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।
दोनों गठबंधनों को मिलेंगी तीन-तीन सीटें
महज प्रत्याशियों के नामांकन से दोनों गठबंधनों के हिस्से में तीन-तीन सीटें आएंगी। राजद एवं जदयू के खाते में दो-दो और भाजपा एवं कांग्र्रेस के खाते में एक-एक सीट आसानी से आ जाएगी। खाली होने वाली सभी छह सीटें सत्तारूढ़ गठबंधन की हैं। इस तरह राजद-कांग्र्रेस को तीन सीटों का फायदा होगा। कांग्र्रेस का बिहार से राज्यसभा में एक भी नुमाइंदा नहीं है।
नामांकन के दौरान दिग्गज रहे मौजूद
राजग प्रत्याशियों के पर्चा भरने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, मंत्री नंद किशोर यादव, ललन सिंह, विजय सिन्हा, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार एवं भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर और पूर्व महामंत्री सुधीर शर्मा मौजूद थे। इसी तरह महागठबंधन प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, प्रधान महासचिव आलोक मेहता, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह उपस्थित थे।
इनकी सीटें हो रही खाली
दो अप्रैल को खाली होने वाली सभी छह सीटों में जदयू की चार और भाजपा की दो सीटें हैं। इनमें जदयू के महेंद्र प्रसाद ऊर्फ किंग महेंद्र, अनिल सहनी, अली अनवर और वशिष्ठ नारायण सिंह तथा भाजपा के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं।
पार्टी प्रत्याशी
- भाजपा : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
- राजद : मनोज झा एवं अशफाक करीम
- जदयू : वशिष्ठ नारायण सिंह और महेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ किंग महेंद्र
- कांग्रेस : अखिलेश प्रसाद सिंह

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.