बेलगाम बस ने डिवाइडर और पोल में मारी टक्कर, दो घायल
एफसीआइ मोड़ के नजदीक पटना-खगौल मार्ग पर एक बेलगाम रफ्तार बस डिवाइडर से जा टकराई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Nov 2017 03:04 AM (IST)Updated: Sun, 26 Nov 2017 03:04 AM (IST)
फुलवारीशरीफ। एफसीआइ मोड़ के नजदीक पटना-खगौल मार्ग पर एक बेलगाम रफ्तार बस डिवाइडर से टकराते हुए बिजली के पोल सें जा टकराई। इसमें बस में सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रत्ययक्षदर्शियों ने बताया कि बस काफी रफ्तार से जा रही थी। अचानक नियंत्रण खो गया और यह डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के समय बस पर 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्री दहशत में थे। घटना के काफी देर बात तक फुलवारीशरीफ- खगौल मार्ग जाम रहा। इससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें