Move to Jagran APP

BSEB Bihar Board 12th Result 2021: तीन संकायों में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़के फिर पिछड़े

BSEB Bihar Board 12th Result 2021 बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी। आर्ट्स कॉमर्स और विज्ञान तीनों संकायों में लड़कियों के अंक लड़कों से अधिक रहे। आर्ट्स (कला) संकाय में चार लाख 47 हजार 404 महिला परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 10:55 PM (IST)
BSEB Bihar Board 12th Result 2021: तीन संकायों में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़के फिर पिछड़े
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आने पर लड़कियों के चेहरे खिले। जागरण आर्काइव।

बिहार ऑनलाइन डेस्‍क, पटना। BSEB Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी। आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान तीनों संकायों में लड़कियों के अंक लड़कों से अधिक रहे। आर्ट्स (कला) संकाय में चार लाख 47 हजार 404 महिला परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इसमें 79.9 फीसद यानी तीन लाख 57 हजार 481 छात्राएं सफल हुईं। वहीं, इस संकाय में 74.89 फीसद छात्र सफल हुए। बड़ी बात है कि लड़कियों की अपेक्षा आर्ट्स संकाय से परीक्षा देने वाले लड़कों की संख्‍या आधे से भी कम है। दो लाख 79 हजार 312 पुरुष परीक्षार्थियों ने हिस्‍सा लिया था, जिसमें दो लाख नौ हजार 169 को सफलता मिली।

loksabha election banner

इसी प्रकार कॉमर्स (वाणिज्‍य) संकाय में 25 हजार 460 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें 24 हजार 59 यानी 94.5 फीसद छात्राओं को सफलता मिली। 48 हजार 441 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 43 हजार 547 यानी 89.9 पास हुए। साइंस (विज्ञान) संकाय में एक लाख 70 हजार 620 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें 80.24 फीसद (एक लाख 36 हजार 897) छात्राएं पास हुईं। वहीं, तीन लाख 68 हजार 511 छात्रों में से 74.45 फीसद यानी दो लाख 70 हजार 374 उत्तीण हुए। कॉमर्स और साइंस संकायों में लड़कियों से ज्‍यादा लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे।

वोकेशनल (व्‍यावसायकि) कोर्स में पास प्रतिशत में लड़कों की संख्‍या अधिक है। लड़कियों से डेढ़ गुना ज्‍यादा लड़के इस परीक्षा में शामिल हुए थे। 194 लड़कियों और 325 लड़कों ने परीक्षा दी थी। इसमें 84 फीसद यानी 273 छात्र और 79.38 फीसद मतलब 154 छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

बताते चलें कि इस बार कुल 13 लाख 50 हजार 233 छात्र और छात्राओं ने इंटर की परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरा था। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकाय के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड की वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/" rel="nofollow पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है। अगर साइट न खुले तो थोड़ा समय दें। बड़ी संख्या में छात्रों के साइट पर विजिट करने से बोर्ड की साइट ओपन होने में समय लग जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.