विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSEB 10th Compartment & Special Exam 2026: आवेदन शुरू, जान लें नियम, फीस और पूरी प्रक्रिया

Published: Thu, 02 Apr 2026 08:23 AM (IST)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। छात्र exam.biharboardonline.org पर स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026

मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026

HighLights

  1. मैट्रिक कंपार्टमेंटल, विशेष परीक्षा 2026 के आवेदन शुरू।

  2. आवेदन केवल स्कूलों के माध्यम से ही स्वीकार्य होंगे।

  3. कंपार्टमेंटल, विशेष परीक्षा के लिए शुल्क और नियम जारी।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (कक्षा 10) के कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये दोनों परीक्षाएं उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके या किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए थे।

किसके लिए होती है कंपार्टमेंटल परीक्षा

कंपार्टमेंटल परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो 2026 की बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं।

इससे छात्रों को बिना एक साल गंवाए उसी वर्ष पास होने का मौका मिलता है और वे अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं।

क्या है विशेष (स्पेशल) परीक्षा

विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है, जो किसी वैध कारण जैसे मेडिकल इमरजेंसी या किसी मान्यता प्राप्त कार्यक्रम में भाग लेने के कारण मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

हालांकि 2023-24 बैच के छात्रों को केवल एक विषय, अंग्रेजी में ही शामिल होने की अनुमति दी गई है।

व्यावसायिक कोर्स के छात्रों को भी मौका

आईटी, रिटेल, ऑटोमोबाइल जैसे व्यावसायिक विषयों के छात्र भी निर्धारित नियमों के तहत आवेदन कर सकते हैं।

जो छात्र इन विषयों में असफल हुए हैं, उन्हें सीमित विषयों में सुधार का अवसर दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

आवेदन के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और स्कूल क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉग इन करें।

इसके बाद परीक्षा का प्रकार चुनें, जरूरी विवरण भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और अंतिम सबमिशन से पहले सभी जानकारी जांच लें।

स्कूल के माध्यम से ही होगा आवेदन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल स्कूलों के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

व्यक्तिगत रूप से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। स्कूल ही छात्रों के विवरण सत्यापित कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंगे।

अधिकतम दो विषयों की अनुमति

विशेष परीक्षा के लिए छात्र अधिकतम दो विषयों का चयन कर सकते हैं।

यह सुविधा छात्रों को अपनी कमजोरी वाले विषयों में सुधार का अवसर देती है।

आवेदन शुल्क और भुगतान तरीका

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1,010 रुपये और BC-I श्रेणी के लिए 895 रुपये निर्धारित किया गया है।

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या RTGS/NEFT के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन के बाद कन्फर्मेशन रिसीप्ट डाउनलोड करना जरूरी है।