Move to Jagran APP

चल शादी करते हैं, एेसा कहकर नाबालिग लड़की को ले गया प्रेमी, फिर हुआ एेसा

मधेपुरा के टिल्लाराही गांव में रविवार की सुबह एक लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लड़की गांव के ही लड़के से प्यार करती थी।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 14 May 2018 10:43 AM (IST)Updated: Mon, 14 May 2018 10:22 PM (IST)
चल शादी करते हैं, एेसा कहकर नाबालिग लड़की को ले गया प्रेमी, फिर हुआ एेसा
चल शादी करते हैं, एेसा कहकर नाबालिग लड़की को ले गया प्रेमी, फिर हुआ एेसा
पटना [जेएनएन]। प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका से शादी का वादा किया और उसे लेकर अपने घर आया, लेकिन अगली सुबह लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। इसे देखकर लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। कहा जा रहा है कि लड़की की उसके प्रेमी के परिजनों ने गला दबा कर हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया। घटना मधेपुरा जिले के टिल्लारही गांव की है।
रविवार की अहले सुबह लोगों ने एक लड़की का शव पेड़ से लटकता देखा। मृतका रसलपुर धुरिया पंचायत के टिल्लारही वार्ड 14 की रहने वाली थी।
रविवार की सुबह बहियार में शौच करने निकले कुछ ग्रामीणों की नजर बगीचे में एक पेड़ से लटक रहे लड़की के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाने को दी। गांव के ही पास बगीचे में युवती का शव मिलने की जानकारी पूरे इलाके में फैल गयी। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी।
बताया गया कि लड़की गांव के ही एक लड़के से प्रेम करती थी। शनिवार की देर रात लड़का उस लड़की को शादी करने के लिए अपने घर लेकर चला गया। लेकिन लड़के के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। 
लड़की के पिता ने थाने में रसुलपर धुरिया पंचायत की ग्राम कचहरी की पंच रेणु देवी सहित छह से अधिक लोगों पर अपनी पुत्री की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.