Move to Jagran APP

भाई ने रची थी आरटीआइ कार्यकर्ता की हत्या की साजिश

मौसेरे भाई ने आरटीआइ कार्यकर्ता की हत्या की रची साजिश।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 01:50 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 06:14 AM (IST)
भाई ने रची थी आरटीआइ कार्यकर्ता की हत्या की साजिश
भाई ने रची थी आरटीआइ कार्यकर्ता की हत्या की साजिश

पटना (बिक्रम)। रानीतालाब थाने के जनपारा गाव के आरटीआइ कार्यकर्ता पंकज की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पंकज की हत्या में उसके मौसेरे भाई ही शामिल हैं। गौरतलब है कि रानीतालाब थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने दो दिन पूर्व रोहतास जिले के बजरंगी पांडेय उर्फ सूरज पाण्डेय नामक युवक को गिरफ्तार कर इस मामले को लेकर पूछताछ की। बाद में पता चला कि बजरंगी ने उसके मौसेरे भाइयों के कहने पर पंकज की हत्या की है। पंकज के दो मौसेरे भाई अविनाश व विशाल ने हत्या की पूरी साजिश रची है। अविनाश सबलपुर के रामजी पाडेय का पुत्र है, जो आर्मी में नौकरी करता है। पुलिस का कहना है कि पंकज कई दिनों से अविनाश को ब्लैकमेल कर रहा था। इससे तंग आकर उसने मौसेरे भाई विशाल के साथ पंकज की हत्या की साजिश रची। विशाल बिहटा दिलावरपुर के सुनील सिंह का बेटा है। पुलिस ने बताया कि विशाल व बजरंगी को लई गाव निवासी अशोक सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह ने हथियार व वाहन उपलब्ध कराए थे। बाद में बजरंगी ने पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने बजरंगी पांडेय उर्फ सूरज पांडेय व अखिलेश सिंह को जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल पल्सर बाइक बरामद कर ली है, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

- - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.