Move to Jagran APP

मंडप में दूल्‍हे की एक गलती पड़ी भारी, दुल्‍हन ने किया शादी से इंकार, लौट गई बारात

शादी के मंडप में बैठे दूल्‍हे द्वारा की गई एक गलती काफी भारी पड़ गई। नाराज दुल्‍हन ने शादी से इंकार दिया। दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई और बिना दुल्‍हन बारात वापस लौट गई।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Fri, 24 Nov 2017 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 24 Nov 2017 09:03 PM (IST)
मंडप में दूल्‍हे की एक गलती पड़ी भारी, दुल्‍हन ने किया शादी से इंकार, लौट गई बारात
मंडप में दूल्‍हे की एक गलती पड़ी भारी, दुल्‍हन ने किया शादी से इंकार, लौट गई बारात

सारण [जेएनएन]। बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के उसरी गांव में गुरुवार को आई बारात बिन दुल्हन हीं वापस लौट गई। यह सब दूल्‍हे की एक गलती की वजह से हुआ। नाराज दुल्‍हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार उसरी गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा की पुत्री अनामिका कुमारी की शादी बसंतपुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी लक्ष्मण शर्मा के पुत्र विनोद कुमार के साथ तय हुई थी। 19 नवम्बर को तिलक की रस्म पूरी हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 नवम्बर को वर पक्ष वाले बारात लेकर उसरी गांव पहुंचे।

धूमधाम से दरवाजे की रस्म व जयमाला हुई। बाराती को नास्ता व खाना खिलाया गया। बरनेत की रस्म भी हो गयी। शादी के लिए दूल्हा आंगन में पहुँचा। युवतियां व महिलाये दूल्हे से मजाक करने लगी। इसी बीच दुल्हन की बहन ने दूल्हे के ऊपर आटा फेंक दिया।

आटा फेंकने को लेकर दूल्हा गुस्सा गया और दुल्हन की बहन का हाथ मरोड़ दिया। दूल्हे के इस व्यवहार से दुल्हन नाखुश हो गई और बड़ा फैसला लेते हुए उसने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के सभी लोग दुल्हन की बात को सही ठहराते हुए शादी से इंकार करने लगे।

शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों में थोड़ी झड़प भी हुई। दूल्हा को बंधक भी बना लिया गया। दूल्हा पक्ष वाले बाद में आये और दोनों पक्षों के बीच आठ घंटे तक मान मनौवल व पंचायत चली लेकिन दुल्हन शादी नही करने की बात पर अड़ी रही। जिद्दी दुल्हन का कहना था कि आज उन्होंने हाथ मरोड़ा है कल गर्दन मरोड़ देंगे। पंचों द्वारा दोनों पक्षों को बैठाकर जेवरात, बाइक व अन्य समानों की वापस करवाया गया। बिन दुल्हन बारात लौटने की घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.