Move to Jagran APP

बिना डीजे पहुंची बारात तो दुल्‍हन हुई नाराज, दूल्‍हे से बोली- नहीं करूंगी शादी

दूल्‍हा बिना डीजे के बारात लेकर पहुंचा मो बवाल खड़ा हो गया। इससे नाराज दुल्‍हन ने भी शादी से इन्‍कार कर दिया। घटना बेगूसराय में हुई।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 20 Apr 2017 07:19 PM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 11:59 PM (IST)
बिना डीजे पहुंची बारात तो दुल्‍हन हुई नाराज, दूल्‍हे से बोली- नहीं करूंगी शादी
बिना डीजे पहुंची बारात तो दुल्‍हन हुई नाराज, दूल्‍हे से बोली- नहीं करूंगी शादी

बेगूसराय [जेएनएन]। दूल्‍हा बारात लेकर दुल्‍हन के घर पहुंचा। वरमाला की रस्‍म भी हुई। लेकिन, इसी बीच कुछ ऐसा हो गया कि दुल्‍हन ने किसी और के साथ सात फेरे ले लिए। बेचारा  दूल्‍हा बिना दुल्‍हन के बारात लेकर वापस लौट गया।  फिल्‍मी लगने वाली यह कहानी बेगूसराय के मंसूरचक थाना अंजर्गत साठा चक्‍का गांव में बुधवार की रात हकीकत बन सामने आई। इलाके में इसकी चर्चा है। 

loksabha election banner

साठा चक्का गांव में बुधवार को महेश पासवान की पुत्री दौलती कुमारी की शादी झमटिया गांव निवासी हरिचरण पासवान के पुत्र बबलू कुमार के साथ होनी थी। निर्धारित समय पर दूल्हा बना बबलू सज-धज कर बारात लेकर महेश पासवान के दरवाजे पर पहुंचा। लेकिन, दुल्‍हन पक्ष के लोग बारात में डीजे नहीं रहने के कारण नाराज हो गए।

डीजे का विवाद बढ़ा तो कुछ स्थानीय बुद्धिजीवियों ने हस्तक्षेप कर माहौल को शांत किया। फिर बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया। वरमाला की रस्म भी शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इसके बाद शादी के लिए दूल्‍हा मंडप पर पहुंचा। वहां भी दोनों पक्ष किसी बात पर उलझ गए। दुल्‍हन ने भी शादी से इन्‍कार कर दिया।

देखते-देखते शादी समारोह स्‍थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दुल्‍हन पक्ष ने दूल्हा बबलू कुमार, उसके भाई डब्लू कुमार एवं गणित कुमार को बंधक बना लिया। बाराती भी वहां से खिसक गए।

इधर, दुल्‍हन पक्ष को लड़की की शादी की चिंता सताने लगी। आनन-फानन में उन्‍होंने दूसरे लड़के की तलाश शुरू की। इसी क्रम में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी अशोक पासवान का पुत्र जितेंद्र कुमार लड़की से शादी करने को तैयार हो गया। इसके बाद दोनों की शादी हो गई।इसके बाद पंचायत की पहल पर बंधक बने दूल्हे एवं उसके भाई को छुड़ाया गया। फिर, दूल्‍हा बिना दुल्‍हन के बारात लेकर लौट गया।

इस संबंध में लड़की के दादा रामलखन पासवान ने बताया कि तिलकोत्सव के दिन ही यह तय हो गया था कि बारात में वर पक्ष डीजे लाएगा। परंतु, वे लोग बिना डीजे के ही आ गए थे, जिसके कारण विवाद हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.