पटना में हर ओर दिखा देश भक्ति का रंग, गीतों से वीर जवानों को किया याद
बिहार की राजधानी पटना में 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न हर ओर दिख रहा है। शहर में शान से तिरंगा फहर रहा है तो देश भक्ति से ओतप्रोत गीत बज रहे हैं।
पटना, जेएनएन। 70वें गणतंत्र दिवस पर बिहार की राजधानी पटना में हर ओर देश भक्ति के रंग देखने को मिल रहे हैं। सरकारी संस्थान से लेकर निजी स्कूल में सुबह झंडोत्तोलन के बाद से शहर में हर ओर शान से तिरंगा फहरता दिखाई दे रहा है।
स्कूलों में जहां बच्चे झंडा फहरा के गणतंत्र की खुशियां मना रहे हैं तो कालेजों में वीर जवानों को याद किया जा रहा है। शहर के हर कोने में देश भक्ती से ओतप्रोत गाने बज रहे हैं। सभी अपने-अपने तरीके से जश्न मना रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें युवाओं से लेकर वृद्धों का जुटान हो दिख रहा है।
धरती सुनहरी अंबर मेरा..एेसा देश है मेरा
शहर में आज हर ओर देश के वीर जवानों को याद किया जा रहा है। मां तुझे सलाम, मेरा रंग दे बसंती चोला, कर चले हम फिदा जान ओ तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, दिल दिया है जान भी देंगे... आदि गीत पटना में देश के वीर सपूतों की याद में सुबह से ही बज रहे हैं।