विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती 2026: आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, जानें तीन बड़े बदलाव

Published: Thu, 19 Feb 2026 09:58 AM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती 2026 का कार्यक्रम घोषित किया है, जिसमें 46,595 शिक्षकों की बहाली ...और पढ़ें

चौथी चरण की शिक्षक भर्ती TRE-4 2026

चौथी चरण की शिक्षक भर्ती TRE-4 2026

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राधा कृष्ण, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथी चरण की शिक्षक भर्ती TRE-4 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिसमें कुल 46,595 रिक्तियों पर शिक्षकों की बहाली की योजना है। यह भर्ती कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए होगी। बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया गया है। परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। वेदन से पहले उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला जाएगा।

आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

बीपीएससी ने इस बार आवेदन प्रक्रिया में एक अहम बदलाव किया है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आयोग के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही वे मुख्य आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

इस बदलाव का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित करना है। पिछली भर्तियों की तरह इस बार भी लाखों उम्मीदवारों के आवेदन करने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे सभी डाक्यूमेंट तैयार रखें।

तीन प्रमुख बदलाव भर्ती प्रक्रिया में

  • बीपीएससी TRE-4 में इस बार तीन महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
  • पहला बदलाव यह है कि डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी, जिसमें अधिकांश सीटें बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित होंगी।
  • दूसरा बदलाव-महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा, जो राज्य के मूल निवासियों के हित में है।
  • तीसरा और बड़ा बदलाव यह है कि एक अभ्यर्थी को सिर्फ एक ही रिजल्ट मिलेगा।
  • इसका मतलब है कि एक उम्मीदवार को एक से अधिक पदों के लिए अलग-अलग मेरिट सूची में नाम नहीं मिलेगा।
  • यह नया नियम लंबे समय से चर्चा में रहा है और उम्मीदवारों को एक साफ-सुथरा रिजल्ट देगा।

परीक्षा तिथि और कार्यक्रम

बीपीएससी TRE-4 परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक शिक्षक पदों का चयन होगा।
परीक्षा के बाद परिणाम नवंबर 2026 में जारी होने के संकेत हैं।


उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन और पात्रता नियमों का ध्यानपूर्वक पालन करें। आवेदन प्रक्रिया के फॉर्म और तिथियों की घोषणा आयोग की वेबसाइट पर अपडेट होगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद ही आवेदन शुल्क, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न भी स्पष्ट होंगे।

लाखों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

TRE-4 भर्ती बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को काफी हद तक पूरा करने में मदद करेगी। पिछले तीन चरणों में पहले से लाखों शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है।
इस भर्ती के माध्यम से करोड़ों युवा अपने सपने की सरकारी नौकरी पा सकते हैं।


विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहने वालों के लिए यह एक बड़ा मौका है। सरकार की कोशिश है कि परीक्षा और परिणाम दोनों पारदर्शी ढंग से हों। TRE-4 भर्ती से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बीपीएससी TRE-4 एग्जाम का शेड्यूल जारी: सितंबर में होगी लिखित परीक्षा, नवंबर में आएगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें- ‍BPSC TRE-4 में बड़ा बदलाव: अब एक अभ्यर्थी, एक ही रिजल्ट; भर्ती व्यवस्था में पहली बार लागू होगा नया फॉर्मूला

यह भी पढ़ें- बीपीएससी का बड़ा परीक्षा कैलेंडर जारी, जानें किस परीक्षा की कब होगी तारीख