विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC TRE 4 : बिहार में शिक्षकों की भर्ती जल्द, शिक्षा मंत्री ने बताई नोटिफिकेशन की डेट

Published: Sat, 23 May 2026 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2026 08:39 PM (IST)

बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ...और पढ़ें

46,882 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

46,882 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

HighLights

  1. BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन जल्द, 46,882 शिक्षकों की भर्ती।

  2. शिक्षा मंत्री ने बताया, अंतिम औपचारिकताएं पूरी हो रही हैं।

  3. अगले साल से शिक्षक भर्ती के लिए तय कैलेंडर लागू होगा।

डिजिटल डेस्क, पटना। BPSC TRE 4 Notification: बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और जल्द ही अधिसूचना जारी होगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश

शिक्षा मंत्री के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग और BPSC के बीच कुछ तकनीकी प्रक्रियाएं बाकी हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा किया जाए।

सरकार का लक्ष्य है कि TRE 4 भर्ती प्रक्रिया बिना और देरी के शुरू हो सके।

25 से 26 मई के बीच साफ हो सकती है स्थिति

रिपोर्ट्स के मुताबिक TRE 4 नोटिफिकेशन को लेकर 25 मई से 26 मई के बीच स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

लंबे समय से अभ्यर्थी भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं। देरी को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं। इससे पहले BPSC ने फरवरी में संकेत दिया था कि विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा।

जल्द होगी शिक्षक भर्ती

BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के अनुसार TRE 4 के तहत भर्ती की जाएगी।

इसमें शिक्षा विभाग के अलावा अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पद भी शामिल हैं। कई पद प्रधानाचार्य स्तर के भी होंगे।

अगले साल से लागू होगा भर्ती कैलेंडर

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि अगले साल से शिक्षक भर्ती के लिए एक तय कैलेंडर लागू किया जाएगा। इससे भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकेगी और अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार का सामना नहीं करना पड़ेगा।